विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उन्होंने कभी धर्म को नहीं...', नाना पाटेकर के निधन पर आया फारूक अब्दुल्ला का रिएक्शन; बोले- मेरा अच्छा दोस्त चला गया

Published: Thu, 08 Oct 2026 04:57 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 05:07 PM (IST)

नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने नाना पाटेकर ...और पढ़ें

नाना पाटेकर के निधन पर आया फारूक अब्दुल्ला का रिएक्शन। फाइल फोटो

नाना पाटेकर के निधन पर आया फारूक अब्दुल्ला का रिएक्शन। फाइल फोटो

HighLights

  1. फारूक अब्दुल्ला ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया।

  2. नाना पाटेकर को सच्चा दोस्त और नेक इंसान बताया।

  3. उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद में जीवन बिताया।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे और सच्चे नेक इंसान थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों और जरूरतमंदों की मदद में बिताया।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वे बार-बार यहां आते और मुझसे मिलते थे। आज सुबह ही मुझे उनके निधन की दुखद खबर मिली। उन्होंने गोवा में अपनी आखिरी फिल्म की शूटिंग पूरी की थी।

उन्होंने कभी धर्म को नहीं देखा, उन्होंने सिर्फ इंसान के दर्द और परेशानियों को देखा और उनकी तकलीफों को जितना हो सके कम करने की कोशिश की। लेकिन सबका समय आता है और अल्लाह को इनसे काम लेने का इतना ही मंजूर था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, मेडिको लीगल केस दर्ज

बता दें कि दिग्गज अभिनेता एवं फिल्मकार नाना पाटेकर के निधन की खबर ने उनके चाहने वालों के साथ-साथ उन लोगों को भी गहरा आघात पहुंचाया, जिनके लिए उन्होंने पर्दे से बाहर भी आवाज उठाई।

नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर सुबह 5:20 पर उनके घर पर निधन हुआ। उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। एनआई से मिली जानकारी के अनुसार करीब 45 मिनट तक सीपीआर (CPR) देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस मामले में मेडिको-लीगल केस ( MLC) दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम का इंतजार किया जाएगा।

1951 में महाराष्ट्र में हुआ था जन्म

नाना पाटेकर को हिंदी और मराठी सिनेमा के चर्चित अभिनेताओं में से एक माना जाता है। उनका जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था। वह सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक भी रहे।