विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, कश्मीर में फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले 4 लोग EoW के शिकंजे में

By Digital Desk Edited By: Rahul Sharma
Published: Thu, 02 Jul 2026 01:25 PM (IST)

EOW कश्मीर ने स्वास्थ्य विभाग में फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले 4 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। ...और पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, कश्मीर EOW ने 4 आरोपियों को कोर्ट में घसीटा।

स्वास्थ्य विभाग में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, कश्मीर EOW ने 4 आरोपियों को कोर्ट में घसीटा।

HighLights

  1. EOW कश्मीर ने 4 लोगों पर चार्जशीट दाखिल की।

  2. स्वास्थ्य विभाग में फर्जी डिग्री से नौकरी हासिल की थी।

  3. जाली प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्तियां रद्द कर दी गईं।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। फर्जी डिग्री के सहारे सरकारी नौकरी हथियाने वालों पर आर्थिक अपराध शाखा कश्मीर ने बड़ा शिकंजा कसा है। स्वास्थ्य विभाग में फर्जी दस्तावेजों से नियुक्ति पाने वाले 4 लोगों के खिलाफ EOW कश्मीर ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

क्राइम ब्रांच कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा ने FIR नंबर 16/2014 में श्रीनगर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चार्जशीट पेश की है। आरोपियों पर IPC की धारा 420, 468 और 471 के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों की पहचान शुजा जीलानी पुत्र गुलाम जीलानी, निवासी 79-बी पंपोश कॉलोनी, चन्नापोरा श्रीनगर, मोहम्मद इकबाल पुत्र मोहम्मद उस्मान, निवासी मकान नंबर 181 उमर कॉलोनी, लाल नगर, चन्नापोरा श्रीनगर, निसार अहमद वानी पुत्र नासिर अहमद वानी, निवासी मालवारी पुलवामा और रियाज अहमद शाह पुत्र अब्दुल अजीज शाह, निवासी मिदूरा, अवंतीपोरा पुलवामा के रूप में हुई है।

कैसे खुला फर्जीवाड़ा?

अधिकारियों के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब शिकायत मिली कि सेवा चयन भर्ती बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों पर चुने गए चार उम्मीदवारों ने फर्जी और जाली दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति हासिल की है।

सत्यापन के दौरान पाया गया कि आरोपियों द्वारा जमा किए गए शैक्षणिक प्रमाणपत्र जाली थे और चयन के समय दिए गए रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते थे। इसके बाद सभी की नियुक्तियां तुरंत रद कर दी गईं।

साबित हुआ फर्जीवाड़ा

जांच में यह साबित हुआ कि आरोपियों ने बेईमानी से फर्जी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल कर सरकारी नौकरी हासिल की और अधिकारियों के साथ धोखाधड़ी की। आर्थिक अपराध शाखा ने आम जनता को आर्थिक धोखेबाजों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

अगर कोई ऐसी घटना सामने आए तो तुरंत SSP, EOW कश्मीर, क्राइम ब्रांच जम्मू-कश्मीर को सूचित करें। इसके अलावा आर्थिक धोखाधड़ी के पीड़ित लोग अपनी शिकायत ईमेल [email protected] के जरिए भी दर्ज करा सकते हैं।