अवंतीपोरा में दर्दनाक सड़क हादसा, एस्कॉर्ट वाहन का टायर फटा, डिप्टी एसपी रफीक अहमद समेत 3 घायल; श्रीनगर रेफर
दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में एक सड़क हादसे में DySP रफीक अहमद सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जब उनकी एस्कॉर्ट गाड़ी का टायर फटने से वह पलट गई। ...और पढ़ें

अवंतीपोरा में DySP रफीक अहमद की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, टायर फटने से तीन पुलिसकर्मी घायल।
HighLights
DySP रफीक अहमद सहित तीन पुलिसकर्मी सड़क हादसे में घायल।
अवंतीपोरा में एस्कॉर्ट वाहन का टायर फटने से हादसा।
घायलों को श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर किया गया।
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में सोमवार को एक सड़क हादसे में पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DySP) DAR अवंतीपोरा रफीक अहमद की एस्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जिसमें DySP समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, DySP DAR अवंतीपोरा की एस्कॉर्ट के तौर पर इस्तेमाल हो रही स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका नंबर JK13E-0377 है, ज़यारत शरीफ के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से फिसली और पलट गई।
घायलोंं की हुई पहचान
इस हादसे में DySP DAR अवंतीपोरा रफीक अहमद, उनके PSO SGCT आमिर अहमद और दूसरे PSO रियाज अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने तुरंत तीनों को बाहर निकाला और PHC अवंतीपोरा पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत को देखते हुए SMHS अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया।
फिलहाल तीनों का इलाज चल रहा है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।