बारामूला जाने वाली ट्रेन बनी लेटलतीफ, यात्रियों का शेड्यूल बिगाड़ा, सरकारी कर्मचारी और छात्र सबसे ज्यादा परेशान
सुबह बारामूला जाने वाली ट्रेन 74625 के लगातार देरी से चलने से सैकड़ों यात्रियों, खासकर सरकारी कर्मचारियों और छात्रों को भारी परेशानी हो रही है। साथ ही ...और पढ़ें

बारामूला ट्रेन देरी से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, दोपहर की सेवा भी बंद। (फाइल फोटो)
HighLights
बारामूला जाने वाली सुबह की ट्रेन 30-60 मिनट देरी से।
सरकारी कर्मचारियों, छात्रों को दैनिक कार्यों में बाधा।
दोपहर की बारामूला-बनिहाल ट्रेन रखरखाव के कारण निलंबित।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। बारामूला जाने वाली सुबह की रेल के अक्सर देर से चलने के कारण सरकारी कर्मचारियों, हेल्थकेयर वर्करों और छात्रों समेत सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन नंबर 74625, जिसके सुबह 10:10 बजे बारामूला पहुंचने का समय है, लेकिन बीते कई हफ्तों से 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक की देरी से आ रही है।
इससे यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कमर्चारियों के हाजिरी और रोज़ाना के शेड्यूल पर असर पड़ रहा है।
यात्रियों ने बंद रेल सेवा जल्द शुरू करने की मांग उठाई
बडगाम के कालेज कर्मचारी अब्दुल लतीफ ने कहा, 'इस ट्रेन का इस्तेमाल मुख्य रूप से सरकारी आफिसों, कालेजों, अस्पतालों और जीएमसी बारामूला में काम करने वाले कर्मचारी करते हैं। बार-बार होने वाली देरी एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है क्योंकि हममें से कई लोगों को समय पर अपने आफिस पहुंचने में मुश्किल होती है।'
यात्रियों ने कहा कि देरी अब आम बात हो गई है, जिससे उन लोगों को परेशानी हो रही है जो सस्ते और समय पर ट्रांसपोर्ट के लिए रेलवे पर निर्भर हैं। शाकिर अहमद नामक एक अन्य यात्री ने कहा, 'बनिहाल जाने वाली दोपहर की सर्विस बंद रहने से हमें पहले ही काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती थी। लेकिन अब इस ट्रेन के लेट चलने ने हमारी दिक्कतों को ज्यादा बढ़ा दिया है। अधिकारियों से सर्विस फिर से शुरू करने की अपील की।'
मेंटेनेंस के चलते दोपहर की ट्रेन सेवा पर लगा ब्रेक
बारामूला रेलवे के पब्लिक रिलेशंस आफिसर (PRO) राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर 3:45 बजे चलने वाली बारामूला-बनिहाल ट्रेन को मेंटेनेंस के काम के लिए कुछ समय के लिए बंद किया गया है। एक और यात्री इमतियाज अहमद ने अधिकारियों से सेवा फिर से शुरू करने की अपील करते हुए कहा, 'इस सस्पेंशन से काफी परेशानी हुई है, खासकर उन लोगों को जो ऑफिस जाते हैं और काम या क्लास के बाद घर लौटते हैं।'
खबरें और भी
बारामूला रेलवे के पब्लिक रिलेशंस आफिसर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मेंटेनेंस के काम के लिए दोपहर 3:45 बजे चलने वाली बारामूला-बनिहाल ट्रेन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। सिंह ने कहा,यह सेवा जल्द ही फिर से शुरू कर दी जाएगी। सुबह की ट्रेन में देरी की शिकायतों पर सिंह ने कहा कि विभाग इस मामले को देखेगा और उचित कदम उठाएगा।