विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir Fire: सोनमर्ग की मार्केट में लगी भीषण आग, 20 दुकानें जलकर खाक; मौके पर दमकल की कई गाड़ियां

Updated: Sat, 08 Feb 2025 10:39 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में मार्केट वाले एरिया में आग लग गई। आग की चपेट में कम से कम 20 दुकानें आई हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौक ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में लगी आग (फाइल फोटो)
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में लगी आग (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आग में 20 दुकानें और एक होटल क्षतिग्रस्त हो गया
  2. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां पहुंची
  3. इस अग्निकांड पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। Sonmarg Fire News:  श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विश्वप्रसिद्ध पर्यटनस्थल सोनमर्ग में शनिवार को हुए एक भीषण अग्निकांड में लगभग दो दर्जन दुकानें और एक होटल क्षतिग्रस्त हो गया।

इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है,लेकिन करोड़ो रुपये की सपंत्ति नष्ट हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने भी आग से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए संबधित अधिकारियों को एक निर्देश जारी कर दिया है।

कारोबारियों ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

स्थानीय कारोबारियों ने आग में हुए नुकसान के लिए प्रदेश प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अगर सोनमर्ग (Sonmarg Fire News) में एक फायर स्टेशन होता तो आग को शुरू में ही काबू कर लिया जाता और इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सोनमर्ग अग्निकांड पर अफसोस प्रकट करते हुए पीड़ितों की हर संभव मदद का यकीन दिलाया है।

पीड़ितों की हर प्रकार से की जाएगी मदद: उमर अब्दुल्ला

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा कार्यालय संबधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। पीडितों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के प्रभावित नागरिकों और कारोबारियों के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है।

आग की यह घटना सोनमर्ग के मुख्य बाजार में हुई है और देर रात गए इस खबर के लिखे जाने तक राख का ढेर बनी दुकानों से धुआं निकल रहा था।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, आज शाम को बाजार में स्थित एक होटल में सबसे पहले आग की लपटें निकलती देखी गई। होटल में कोई ज्यादा लोग नहीं थे औरजो भी थे, समय रहते बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया और पुलिस व सेना के अलावा अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग को सूचित कर दिया।

आग ने जल्द ही साथ सटी दुकानों को भी अपने आगोश मे ले लिया और देखते ही देखते बाजार में आग फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकानों के निर्माण में लकड़ी का ज्यादा इस्तेमाल हुआ है और इसके अलावा वहां कई दुकानों में कपड़े, लकड़ी का सामान, सिलेंडर भी रखे थे, जिससे आग और ज्यादा भड़की। कई बार सिलेंडर फटने से धमाके भी हुए। 

यह भी पढ़ें- 'इस्लाम का गद्दार...', मीरवाइज को लश्कर-ए-तैयबा की धमकी, अलर्ट मोड पर एजेंसियां; वाई प्लस सुरक्षा देने की तैयारी