विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 5 आतंकी ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार; हथियारों का जखीरा बरामद

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:04 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 07 Oct 2026 10:12 PM (GMT+05:30)

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आतंकी ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया है।

कुलगाम में पांच आतंकी ओवरग्राउंड वर्कर पकड़े गए।

कुलगाम में पांच आतंकी ओवरग्राउंड वर्कर पकड़े गए।

HighLights

  1. कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की

  2. पांच आतंकी ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार किए गए हैं

  3. यह गिरफ्तारी जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर प्रहार है

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने घाटी में बुधवार को अपने आतंकरोधी अभियान को जारी रखते हुए दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के पांच मददगारों-सहयोगियों को हथियारों संग गिरफ्तार कर, एक बड़ी आतंकी वारदात के षडयंत्र को विफल बना दिया। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में एक आतंकी ठिकाने से हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद करने का दावा किया है।

कुलगाम से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को अपने तंत्र से पता चला था कि स्थानीय युवकों का एक दल सीमा पार बैठे आतंकी हैंडलरों के साथ संपर्क मं हैं और दक्षिण कश्मीर में सक्रिय आतंकियों की मदद कर रहे हैं।

उन तक हथियार व अन्य साजो सामान पहुंचाने और उनके लिए सुरक्षित ठिकानों का बंदोबस्त करने के अलावा यह आतंकी वारदातों मं भी सहयोग कर रहे हैं। यह युवक आने वाले दिनों में आतंकी बनने जा रहे हैं।

इसके आधार पर पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर एक अभियान चलाया और खेरवार चड्डर में इन्हें पकड़ लिया। इनके पास से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 9 एमएम के 40 कारतूस और तीन ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

संबधित अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए पांच आतंकी मददगारों की पहचान तजामुल हुसैन मीर निवासी गुफबल, रहमत अली नाइकू निवासी खेरवान, तहरीम अहमद बट निवासी खेरवान, मंजूर अहमद बट निवासी खेरवान चड्डर और किफायत अहमद डार निवासी मतलहामा, कुलगाम के रूप में हुई है। यह पांचों जिस जगह से पकड़े गए हैं, वहां यह एक आतंकी साजिश को अमली जामा पहनाने के लिए बैठक कर रहे थे। फिलहाल, इन पांचों से पूछताछ हो रही है।

इससे पूर्व उत्तरी कश्मीर में हंदवाड़ा के नागडनार जंगल में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एक पुराने भूमिगत ठिकाने का पता लगाया। उक्त ठिकाने से सुरक्षाबलों ने एक एके-47 राइफल, तीन मैगजीन, एसाल्ट राइफल के आठ मैगजीन व 857 कारतूस, पिका गन के 192 कारतूस , एक साइलेंसर और पिस्तौल की 83 गोलियां व अन्य आपत्तिजनक साजो सामान बरामद किया है। सुरक्षाबलों ने बादमें इस ठिकाने को नष्ट कर दिया।