विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में चल रहा था फर्जी नंबर प्लेट का खेल, ट्रैफिक पुलिस ने किया भंडाफोड़

Published: Tue, 01 Sep 2026 07:54 PM (IST)

नौशहरा में ट्रैफिक पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जांच में पता चला कि नंबर प्लेट पर दर्ज पंजीकरण नंबर किसी अन्य वाहन का था।

फर्जी नंबर प्लेट का खेल पकड़ा, मोटरसाइकिल जब्त।

फर्जी नंबर प्लेट का खेल पकड़ा, मोटरसाइकिल जब्त।

HighLights

  1. फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल नौशहरा में जब्त की गई

  2. नंबर प्लेट पर दर्ज पंजीकरण नंबर दूसरे वाहन का निकला

  3. पुलिस फर्जी नंबर प्लेट के उद्देश्य की जांच कर रही है

संवाद सहयोगी, नौशहरा। ट्रैफिक पुलिस ने नियमित वाहन जांच के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पकड़कर जब्त की है। जांच में नंबर प्लेट पर दर्ज पंजीकरण नंबर किसी अन्य वाहन के नाम पर पंजीकृत मिला।

उक्त नंबर के आधार पर पूर्व में ट्रैफिक चालान जारी होने की जानकारी भी सामने आई है। क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक पुलिस तालिब हुसैन के नेतृत्व में टीम वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार को रोककर दस्तावेज और नंबर प्लेट की जांच की गई। चेसिस नंबर व उपलब्ध रिकॉर्ड से मिलान करने पर वाहन के वास्तविक विवरण और नंबर प्लेट के नंबर में अंतर मिला।

पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर दस्तावेज व रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि दूसरे वाहन का नंबर किस उद्देश्य से लगाया गया और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं।