विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुंदरबनी में बच्चों की अग्निपरीक्षा! कीचड़-पानी से होकर पहुंच रहे स्कूल, अभिभावकों ने जल्द सड़क बनाने की मांग की

Published: Thu, 20 Aug 2026 03:16 PM (IST)

केंद्रीय विद्यालय सुंदरबनी को जाने वाली सड़क की हालत बारिश के बाद और भी बदतर हो गई है, जिससे विद्यार्थियों ...और पढ़ें

केंद्रीय विद्यालय सड़क पर कीचड़ के बीच से गुजरते बच्चे। फोटो- इंटरनेट मीडिया

केंद्रीय विद्यालय सड़क पर कीचड़ के बीच से गुजरते बच्चे फोटो- इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. केंद्रीय विद्यालय सुंदरबनी सड़क की हालत बारिश से खराब।

  2. विद्यार्थियों को कीचड़ और गड्ढों से गुजरना पड़ रहा।

  3. जल्द मरम्मत के लिए टेंडर, काम शुरू होगा।

जागरण संवाददाता, सुंदरबनी। केंद्रीय विद्यालय सुंदरबनी को जाने वाली सड़क की हालत लंबे समय से खराब होने के कारण विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती है। जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा होने से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं और बारिश का पानी जमा होने के कारण सड़क की स्थिति पहचान में नहीं आती। सुबह के समय जब विद्यार्थी स्कूल जाने के लिए निकलते हैं तो उन्हें कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ता है। छोटे बच्चों के कपड़े और जूते कीचड़ से खराब हो जाते हैं, जबकि दोपहिया वाहनों से आने वाले अभिभावकों को भी फिसलने का खतरा बना रहता है।

लोगों का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक पहुंचते हैं। ऐसे में विद्यालय तक पहुंचने वाली सड़क का बेहतर होना बेहद जरूरी है। सड़क की खराब हालत न केवल आवागमन में बाधा बन रही है बल्कि बरसात के मौसम में विद्यार्थियों की परेशानी भी बढ़ा रही है।

बारिश होते ही बढ़ जाती है समस्या

स्थानीय निवासियों व बच्चों के माता-पिता ने बताया कि सामान्य दिनों में भी सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल रहता है, लेकिन बारिश के दौरान स्थिति गंभीर हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता और वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं पैदल चलने वाले बच्चों को सड़क के किनारे से होकर निकलना पड़ता है।

अभिभावकों ने चिंता जताते हुए कहा कि बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए ऐसी स्थिति का सामना करना उचित नहीं है। विद्यालय क्षेत्र में सड़क की नियमित देखभाल और मरम्मत की जरूरत है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

सड़क को पक्का करने के लिए टेंडर लग चुका

जेई अभिषेक शर्मा ने बताया सड़क को पक्का करने के लिए टेंडर लग चुका है मौसम खराब है बरसात के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है जल्द सड़क को ठीक किया जाएगा