यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajouri News: सुरक्षा बलों ने बारूदी सुरंग व अन्य सामान किया बरामद, क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी
राजौरी के मंजाकोट तहसील के गलुती क्षेत्र में सुरक्षाबलों के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों को नाले के पास से कुछ संदिग्ध सामान पड ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, राजौरी। सुरक्षा बलों के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान मंजाकोट तहसील के गलुती क्षेत्र एक बारूदी सुरंग व अन्य सामान को बरामद किया है। इसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया है जो लगातार जारी है।
सुरक्षाबलों को मिली संदिग्ध सामान की सूचना
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों के जवानों को शनिवार दोपहर बाद सूचना मिली कि नाले के पास कुछ संदिग्ध सामान पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों के जवानों ने पूरे क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के जवानों ने एक बारूदी सुरंग, दो 12 वोल्ट बैटरी और दो तेल फिल्टर बरामद किए है।
पूरे क्षेत्र में चलाया तलाशी अभियान
सुरक्षा बलों के जवानों ने पूरे क्षेत्र में जो तलाशी अभियान चलाया था वह लगातार जारी है कि जिससे अगर क्षेत्र में आतंकी या फिर उनका कोई ठिकाना मौजूद है तो उसे समय रहते पता लगाया जा सके।