विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुरक्षाबलों ने सीमा पार से तस्करी की कोशिश को किया नाकाम, LoC के पास 5.5 किलो हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

By Agency Edited By: Rajiv Mishra
Updated: Mon, 16 Dec 2024 10:43 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बॉर्डर के पास दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 5.50 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। इन्हें देर रात शेर और क ...और पढ़ें

राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास से पकड़ गए दो नशा तस्कर (फाइल फोटो)
राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास से पकड़ गए दो नशा तस्कर (फाइल फोटो)

पीटीआई, राजौरी/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दो संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 5.50 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नौशेरा सेक्टर से भारी मात्रा में हेरोइन की जब्ती, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये है, ने ड्रग तस्करों द्वारा सीमा पार से हेरोइन की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।

दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

आरोपियों की पहचान साजन कुमार (25) और सुभाष चंदर (36) के रूप में हुई। इन्हें रविवार देर रात शेर और कानेटी के आगे के गांवों में सेना और पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन और लगभग आधा किलोग्राम उच्च श्रेणी के नशीले पदार्थ बरामद किए थे।

यह खबर प्राथमिक जानकारी के आधार पर बनाई गई, जैसे-जैसे विषय में जानकारी उपलब्ध होती रहेगी, खबर अपडेट की जाएगी।