जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सड़क से फिसलकर खेत में गिरी कार, हादसे में 6 लोग घायल
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। जिले के खवास इलाके में एक गाड़ी सड़क से फिसलकर खेतों में जा गिरी।
HighLights
राजौरी में बुधवार सुबह सड़क हादसा हुआ
खवास इलाके में कार सड़क से फिसलकर खेत में गिरी
हादसे में कुल छह लोग घायल हुए, प्राथमिक उपचार जारी
डिजिटल डेस्क, राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। जिले के खवास इलाके में एक गाड़ी सड़क से फिसलकर खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को गाड़ी से निकाला गया और मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के जरिए प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
