विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajouri News: दिवाली पर LOC के पास भारत-पाक सेनाओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई, दोनों देशों के बीच संबंधों में हो सुधार

By bhopinder singhEdited By: Monu Kumar Jha
Updated: Mon, 13 Nov 2023 02:45 PM (IST)

दीपावली के मौके पर नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने की चाहत करते हुए भारत-पाकिस्तानी सेनाओं के बीच नियंत्रण रेखा पर मिठाईयों का अदान - प्रदान कर दीपाव ...और पढ़ें

दिवाली पर LOC के पास भारत-पाक सेनाओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई। फाइल फोटो
दिवाली पर LOC के पास भारत-पाक सेनाओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिवाली पर LOC के पास भारत-पाक सेनाओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
  2. पाकिस्तानी सैनिकों ने भी भारतीय सेना के जवानों को बांटी मिठाईयां
  3. नियंत्रण रेखा पर बनी रहे शांति

जागरण संवाददाता, राजौरी। दीपावली के अवसर पर नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने की चाहत करते हुए भारत-पाकिस्तानी सेनाओं के बीच नियंत्रण रेखा पर मिठाईयो का अदान - प्रदान कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।

सेना से मिली जानकारी के अनुसार दीपावली के पावन अवसर पर पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित चक्का दा बाग से दोनों देशों की सेनाओं (Indo Pak Armies) की सहमति से रविवार सुबह लगभग 11:15 पर दिवाली के अवसर पर नियंत्रण रेखा पर मुख्य गेट खोले गए।

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों को बांटी मिठाईयां

भारतीय सेना की तरफ से लेफ्टिनेंट कर्नल कुलदीप शर्मा और नायब सूबेदार जसपाल सिंह की अगुवाई में सेना के दल ने पाकिस्तानी सैनिकों को मिठाई उपहार में दी।

यह भी पढ़ें: Jammu News: सैन्यकर्मियों संग बांटी त्योहार की खुशियां, लद्दाख के अग्रिम इलाकों में पहुंचे सशस्त्र सेनाओं के कमांडर

पाकिस्तानी सैनिकों ने भी भारतीय सेना के जवानों को बांटी मिठाईयां 

जबकि पाकिस्तानी सेना की 20 पीओके बटालियन के मेजर फैजान और सूबेदार अजहर की अगुवाई में पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से भारतीय सेना के जवानों को मिठाईयां दीं।

नियंत्रण रेखा पर बनी रहे शांति 

साथ ही दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए दोनों देशों की सैन्य अधिकारियों ने आशा जताई कि पिछले कुछ वर्षों से दोनों देशों की सेनाओं के बीच जिस प्रकार संघर्ष विराम समझौते के बाद नियंत्रण रेखा पर शांति बनी हुई है। आगे भी इसी प्रकार नियंत्रण रेखा पर शांति बनी रहेगी और दोनों देशों की सेना के बीच संबंधों में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें: Jhiri Festival: वार्षिक झिड़ी महोत्सव 26 से-डीसी ने की प्रबंधों की समीक्षा, मंदिर और आसपास क्षेत्र का किया निरीक्षण