बिलावर में फिर संदिग्ध दिखने पर सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, अभी तक कोई सफलता नहीं
बिलावर के कोमला में उज्ज दरिया के पास बुधवार रात दो संदिग्धों को देखे जाने के बाद लोगों में दहशत है। सुरक्षा एजेंसियों - जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी, ...और पढ़ें

बिलावर के कोमला गांव में चल रहे इस सर्च ऑपरेशन में अभी तक सुरक्षा बलों को कोई भी सफलता नहीं मिली है।
HighLights
कोमला में बुधवार रात दो संदिग्ध देखे गए।
सुरक्षा बलों ने व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया।
ड्रोन से भी निगरानी की गई, सफलता नहीं मिली।
संवाद सहयोगी, बिलावर। उपजिला के अलग क्षेत्रों में बार-बार संदिग्ध देखे जाने के चलते लोगों में दहशत का माहौल बन रहा है।
उज्ज दरिया के साथ मांडली ब्लॉक के कोमला में बुधवार रात को दो संदिग्ध को देखे जाने के सूचना मिलने बाद सर्च ऑपरेशन चला कर चप्पा चप्पा छाना जा रहा है, लेकिन अभी तक सुरक्षा एजेंसियों को कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी है।
बुधवार रात को उज्ज दरिया के साथ लगते कोमला क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा रात को पहाड़ी से नीचे आते हुए पिठुबंध दो संदिग्ध को नीचे आते हुए देखा।
इसके बाद इसकी सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दी गई। सूचना मिलते ही जम्मूकश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सेना और सीआरपीएफ द्वारा पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया।
जगह-जगह पर क्षेत्र को सुरक्षा बलों द्वारा कोर्डन किया गया था । तो वीरवार को सुबह होते ही उज्ज दरिया और साथ लगते पहाड़ी क्षेत्र सभी जगह में तलाशी अभियान चलाया गया।
जिसमें ड्रोन के माध्यम से भी हवाई निगरानी की गई। लेकिन सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी।
आपको बताते चलें कि डुग्गेनी ब्लॉक के पटोदी पंचायत के पड़ेतर में बीते शुक्रवार को सुरक्षा बलों द्वारा पाकिस्तान की आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी उस्मान को मार गिराया था।
जिसके बाद लगातार अलग-अलग क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा संदिग्ध लोग देखे जाने की सूचनाओं मिलने पर सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क हैं।