Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Weather: जम्मू में बदलेगा मौसम का मिजाज! 11 अगस्त से फिर शुरू होगी बारिश, 15 अगस्त तक बादलों का डेरा

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:03 PM (GMT+05:30)

    Jammu Weather Today: जम्मू में 11 और 12 अगस्त से झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो 17 अगस्त तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ ...और पढ़ें

    जम्मू में बादल, बारिश और उमस का दिखेगा असर। (फाइल फोटो)

    जम्मू में बादल, बारिश और उमस का दिखेगा असर। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जम्मू में 11-12 अगस्त से झमाझम बारिश की संभावना।

    2. 15 अगस्त को भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार।

    3. जम्मू का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू में अगले चौबीस घंटों के दौरान आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ 11 और 12 अगस्त से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों तक जम्मू संभाग में बादलों और सूर्य देव के बीच लुकाछिपी जारी रहने वाली है।

    इससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगी और लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी। फिलहाल 11 व 12 अगस्त को अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से तेज बारिश की संभावना है।

    15 अगस्त को जम्मू का मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार, 15 अगस्त तक माैसम के मिजाज बदले रहेंगे। 15 अगस्त को आसमान में अधिकांश समय बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

    16-17 अगस्त को हल्की बारिश के आसार

    16 अगस्त को अधिकांश समय बादल छाए रहेंगे। हालांकि मौसम गर्म रहेगा। सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 17 अगस्त को अधिकांश समय बादल छाए रहेंगे। मौसम काफी गर्म रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

    जम्मू में 33.6 डिग्री पहुंचा पारा

    रविवार शाम को आंशिक बादल छाए जबकि दिन के समय तीखी धूप पसीने छुड़ाती रही। इसी के चलते रविवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम के समय हालांकि हल्की हवाएं चलने से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर महसूस हुई।

    खबरें और भी

    स्थान   अधिकतम तापमान (°C)    न्यूनतम तापमान (°C)
    जम्मू 33.6 25.3
    बनिहाल 29.6 18.4
    बटोत 26.5 18.6
    कटड़ा 31.5 23.4
    भद्रवाह 28.7 16.4
    श्रीनगर 30.4 19.0
    काजीगुंड 29.6 18.6
    पहलगाम 25.2 15.5
    कुपवाड़ा 28.8 17.0
    कुकरनाग 28.5 17.7
    गुलमर्ग 19.8 11.2