घाटी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 अगस्त से भारी बारिश और बाढ़ की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर घाटी में 11 अगस्त से भारी बारिश का अनुमान है, जिससे अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा है। अधिकारियों को अलर्ट रहने और लोगों क ...और पढ़ें
-1786386450477_m.webp)
घाटी में बदलेगा मौसम का मिजाज। फाइल फोटो
HighLights
11 अगस्त से घाटी में भारी बारिश की संभावना।
अचानक बाढ़, भूस्खलन और जलभराव का खतरा।
अधिकारियों को अलर्ट, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह।
जागरण संवाददात, श्रीनगर। घाटी में रविवार से मौसम के मिजाज शुष्क बने हुए हैं। सोमवार को भी मौसम शुष्क रहा और श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में हलकी धूप छाई रही। अलबत्ता मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार कल यानी 11 अगस्त से मौसम के मिजाज फिर से तीखे हो जाएंगे और इस बीच अधिकांश इलाकों में सामान्य से भारी बारिश का अनुसमान जताया है।
केंद्र के अनुसार मूसलाधार बारिश से कमज़ोर जगहों पर अचानक बाढ़ और भूस्खलन हो सकते हैं, साथ ही निचले इलाकों में जलभराव भी हो सकता है। केंद्र के अधिकारियों के अनुसार 12 से 16 अगस्त तक कई जगहों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
17 से 19 अगस्त तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। वहीं तेज़ बारिश के समय अचानक बाढ़, भूस्खलन और जलभराव की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है जबकि लोगों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है।