Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    J&K Weather Today: बेहाल कर रही ठिठुरन... कश्मीर में तापमान सामान्य से ऊपर और जम्मू में नीचे, जानें मौसम का हाल

    By ashok sharma Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Wed, 24 Jan 2024 07:29 AM (IST)

    जम्मू में शीतलहर व कोहरे के कारण ठिठुरन बढ़ी हुई है और लोगों का घरों से निकलने का मन नहीं हो रहा तो वहीं कश्मीर में लोग बर्फबारी के लिए प्रार्थना कर र ...और पढ़ें

    कश्मीर में तापमान सामान्य से है ऊपर, जम्मू में सामान्य से नीचे (फाइल फोटो)
    कश्मीर में तापमान सामान्य से है ऊपर, जम्मू में सामान्य से नीचे (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, जम्मू। Jammu And Kashmir Weather: जम्मू कश्मीर में शुष्क ठंड बेहाल कर रही है। जम्मू में शीतलहर, कोहरे के बीच घरों से निकलने का मन नहीं हो रहा तो कश्मीर में लोग बर्फबारी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बारिश का बढ़ता इंतजार किसानों को ही नहीं आम जनता को भी चिंतित करने लगा है।

    मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी जरूर कुछ राहत देने वाली है। विभाग के अनुसार 25 जनवरी से 2 फरवरी तक लगातार कभी पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं।

    25 के बाद मिल सकती है कोहरे से राहत

    जो मौसम बन रहा है, उसे देखते हुए लग रहा है कि 25 के बाद ही कोहरे से राहत मिलेगी। कोहरे की राहत मिलते ही मौसम में बदलाव दिखने लगेगा।तापमान बेशक अभी सामान्य से नीचे ही बना रहेगा लेकिन बीच-बीच में निकलने वाली धूप जरूर राहत देने वाली रहेगी।

    मंगलवार सुबह का मौसम हल्का राहत भरा था। आम दिनों के मुकाबले सुबह ठंड कुछ कम थी लेकिन जब लगने लगा कि आज धूप खिलेगी और इंड से कुछ राहत मिलेगी, तो करीब 11.00 बजे से कोहरे और शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया।

    खबरें और भी

    मंगलवार को ऐसा रहा मौसम

    अचानक हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई। दोपहर बाद तक कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन शीतलहर के बीच इस धूप में बैठ पाना संभव नहीं था।

    हल्की धूप निकलने से सोमवार के मुकाबले तापमान करीब दो डिग्री ऊपर आया लेकिन अभी भी सामान्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।जम्मू को छोड़ कर जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में तामपान सामान्य से ऊपर चल रहा है।

    ये भी पढे़ं- लद्दाख को मिले राज्य का दर्जा, गृह मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव; छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग 

    अधिकतम व न्यूनतम तापमान

    मंगलवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 12.0, काजीगुंड 12.0, पहलगाम 10.7, कुपवाड़ा 12.3, कुकरनाग 11.5, गुलमर्ग 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान 10.7, बनिहाल 14.6, बटोत 13.2, कटड़ा 16.4 भद्रवाह 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -5.0, काजीगुंड -4.8, पहलगाम -6.2, कुपवाड़ा -4.9, कुकरनाग -1.5, गुलमर्ग -4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू का न्यूनतम तापमान 5.0, बनिहाल -1.8, बटोत 1.6, कटड़ा 4.1 भद्रवाह -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    ये भी पढ़ें- एक्शन में पुलिस! इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया भड़काऊ संदेश या पोस्ट तो होगी सख्त कार्रवाई