Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू का तवी वंडरलैंड बना नया वीकेंड डेस्टिनेशन, पर्यटकों को आ रहा पसंद, 4 दिनों में 10 हजार ने किया दीदार

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:30 PM (IST)

    जम्मू में तवी वंडरलैंड नया वेस्ट-टू-वंडर पार्क, उद्घाटन के बाद से ही स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन गया है। यह पार्क पर्यावर ...और पढ़ें

    कबाड़ से बनी कलाकृतियों ने मोहा पर्यटकों का मन।

     कबाड़ से बनी कलाकृतियों ने मोहा पर्यटकों का मन

    HighLights

    1. तवी वंडरलैंड जम्मू में नया वेस्ट-टू-वंडर पार्क।

    2. उद्घाटन के चार दिनों में 10,000 से अधिक पर्यटक आए।

    3. कबाड़ से बनी 14 प्रसिद्ध कलाकृतियाँ पर्यटकों का आकर्षण।

    जागरण संवाददाता, जम्मू: शहर के भगवती नगर इलाके में तवी नदी के किनारे बना नया वेस्ट-टू-वंडर पार्क जिसे तवी वंडरलैंड का नाम दिया गया है, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। 6 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा किए गए उद्घाटन के बाद से ही यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

    पार्क खुलने के शुरुआती चार दिनों के भीतर ही 10 हजार से अधिक पर्यटक इसे देखने आ चुके हैं। बीते रविवार को पार्क में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा, जहां एक ही दिन में 4 हजार से अधिक लोगों ने पार्क की खूबसूरती और कलाकृतियों का आनंद लिया।

    वीकेंड पर घूमने के लिए नई पसंद बना पार्क

    बेकार और स्क्रैप सामग्री का उपयोग करके बनाई गई विभिन्न प्रसिद्ध स्मारकों और आकृतियों को देखकर लोग बेहद उत्साहित हैं। यह पार्क जम्मू शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने और वीकेंड पर परिवारों के घूमने के लिए एक बेहतरीन गंतव्य के रूप में उभर रहा है। स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग इस अभूतपूर्व प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले दिनों में यहां पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी।

    कबाड़ से कलाकृतियां देख पर्यटक हुए हैरान

    लोगों ने वेस्ट-टू-वंडर की इस पहल की काफी सराहना की और कहा कि यह पार्क खूबसूरती के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और रीसाइक्लिंग का एक बड़ा संदेश देता है। पार्क घूमने आए पर्यटकों का कहना है कि यह बच्चों और परिवारों के साथ वीकेंड बिताने के लिए जम्मू का सबसे सुंदर और स्वच्छ स्थल बन गया है।

    खबरें और भी

    पार्क में बनीं 14 अनोखी आकृतियों के सामने फोटो खिंचवाने और रील्स बनाने के लिए युवाओं और बच्चों में खास उत्साह देखा जा रहा है।

    तवी वंडरलैंड

    कुल निर्मित क्षेत्रफल : लगभग 40 कनाल
    अनुमानित निर्माण लागत : लगभग 11 करोड़
    नोडल एजेंसी : जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड

    तवी वंडर लैंड में टिकट के रेट

    -व्यस्क : 80 रुपये

    -बच्चे (3 से 12 वर्ष): 40 रुपये

    -छोटे बच्चे (0 से 3 वर्ष): निःशुल्क

    -दिव्यांगजन: 40 रुपये

    -विदेशी पर्यटक: 200 रुपये

    14 ऐतिहासिक धरोहरें

    अंतरराष्ट्रीय (7): पेरिस का एफिल टावर, अमेरिका का व्हाइट हाउस, जापान का तोडाई-जी बौद्ध मंदिर, मिस्र का स्फिंक्स, रोम का कोलोसियम, कंबोडिया का अंगकोर वाट, भूटान की टकसंग मोनास्ट्री।


    राष्ट्रीय (5): दिल्ली का जंतर-मंतर, जयपुर का हवा महल, गुजरात की स्टैच्यू आफ यूनिटी, मुंबई का गेटवे आफ इंडिया, आगरा का ताज महल।

    स्थानीय (2): अखनूर फोर्ट एवं रियासी स्थित चिनाब वैली रेलवे ब्रिज।