Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे 3 संदिग्ध, सुरक्षाबल अलर्ट; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

    By Agency Edited By: Rajiv Mishra
    Updated: Sun, 20 Apr 2025 03:11 PM (IST)

    Seach Operation in Kathua जम्मू- कश्मीर के कठुआ जिले में रसाना के वन क्षेत्र में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों न ...और पढ़ें

    कठुआ में संदिग्ध दिखने के बाद तलाशी अभियान जारी (फाइल फोटो)
    कठुआ में संदिग्ध दिखने के बाद तलाशी अभियान जारी (फाइल फोटो)

    पीटीआई, जम्मू। सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक जंगल क्षेत्र के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद रविवार को तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि एक पुजारी ने तड़के करीब साढ़े तीन बजे रसाना के जंगल क्षेत्र की ओर बैकपैक लिए तीन व्यक्तियों को बढ़ते देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

    बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान 

    उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस के एक विशेष अभियान समूह ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर तुरंत इलाके की घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्तियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि अभी तक संदिग्ध व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक वन क्षेत्र के काफी अंदर तक तलाशी अभियान जारी था।

    बिलावर में भी दिखे थे संदिग्ध

    वहीं बिलावर में संदिग्धों के दिखने का क्रम जारी है। इसके कारण कंडी से लेकर पहाड़ी क्षेत्र के गांवों व जंगलों को लगातार सेना व सीआरपीएफ जवान द्वारा चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है। हालांकि अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

    उधर, क्षेत्र में चर्चा है कि शनिवार को भी रामकोट क्षेत्र के रजवालता में आतंकियों व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। लेकिन सुरक्षा बलों का कहना है कि तलाशी अभियान के दौरान क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए कवर फायर किया जाता है जिसे लोग मुठभेड़ मानकर दहशत में आ जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- सांबा में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे युवकों की गाड़ी गैस टैंकर से टकराई, 2 की मौत और एक घायल