Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के 26 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 07:26 PM (GMT+05:30)

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोपोर में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े 26 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उप ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के 26 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी। फाइल फोटो

    जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के 26 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. सोपोर में जमात-ए-इस्लामी के 26 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी।

    2. आपत्तिजनक दस्तावेज, साहित्य और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए।

    3. यह कार्रवाई प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ अभियान का हिस्सा है।

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को सोपोर पुलिस जिले में 26 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।

    यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में की गई।तलाशी के दौरान विभिन्न परिसरों से कथित तौर पर आपत्तिजनक दस्तावेज, साहित्य और इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद कर जब्त किए गए हैं।

    पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठनों और अलगाववादी गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ जारी अभियान के तहत सोपोर पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों में 26 स्थानों पर समन्वित तलाशी ली। ये परिसर जमात-ए-इस्लामी के नेताओं, सदस्यों और कार्यकर्ताओं से कथित रूप से जुड़े हुए बताए गए हैं।

    जम्मू-कश्मीर पुलिस के लगातार प्रयासों का हिस्सा

    पुलिस के अनुसार, पूरी कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और प्रोटोकाल के तहत की गई। जब्त सामग्री की जांच की जा रही है, ताकि प्रतिबंधित संगठन से जुड़े अन्य संभावित संपर्कों और गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

    पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि यह अभियान प्रतिबंधित संगठनों और अलगाववादी गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क को खत्म करने के जम्मू-कश्मीर पुलिस के लगातार प्रयासों का हिस्सा है।

    पुलिस का कहना है कि देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता के प्रतिकूल गतिविधियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने जिन इलाकों में तलाशी अभियान चलाया, वहां सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी ताकि आपरेशन सुचारू रूप से चल सकें और कानून.व्यवस्था में कोई बाधा न आए। हालांकि इस अभियान के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही।