यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu News: मंदिर गई नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपित हालत बिगड़ने पर ले गया अस्पताल... बाद में हुआ फरार
घर से मंदिर के लिए निकली किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित दुष्कर्म के बाद किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे एसएमजीए ...और पढ़ें

HighLights
- पिता की शिकायत पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
- बख्शी नगर के महेशपुरा क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के साथ शहर के वेयर हाउस में किया दुष्कर्म
- पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला किया दर्ज
जागरण संवाददाता, जम्मू। Physiscal Assaulted A Minor Girl When Going To Temple: घर से मंदिर के लिए निकली किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
दुष्कर्म के बाद किशोरी की हालत बिगड़ने पर आरोपित उसे एसएमजीएस अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। किशोरी ने घटना की जानकारी फोन पर पिता को दी। इसके बाद पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
ऐसे दिया गया घटना को अंजाम
बख्शी नगर के महेशपुरा क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के साथ शहर के वेयर हाउस में दुष्कर्म किया गया। किशोरी सोमवार को घर से करीब साढ़े छह बजे मंदिर जाने के लिए निकली थी।
इसके बाद रात करीब साढ़े नौ पिता को फोन कर बताया कि वह एसएमजीएस अस्पताल में भर्ती है। उसके साथ अंश सयाल निवासी राजौरी ने दुष्कर्म किया है।
ये भी पढे़ं- सुरक्षाबलों ने नाकाबंदी कर दो आतंकी दबोचे, पिस्तौल व मैगजीन सहित विस्फोटक पदार्थ और कारतूस बरामद
किशोरी ने ये बताया
किशोरी ने बताया कि आरोपित उसे एशिया होटल के पास स्थित अपने पिता के क्वार्टर में ले गया था जहां उसने दुष्कर्म किया। बेटी के साथ हुई घटना के बाद पिता एसएमजीएस अस्पताल पहुंचा। मामले की सूचना वेयर हाउस पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का ये है कहना
पुलिस का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल करवाया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़ित के कोर्ट में भी बयान दर्ज करवाए जाएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।