जम्मू की परेड सब्जी मंडी की बदलेगी सूरत, 117 वेंडिंग प्लेटफार्म और 44 दुकानें बनेंगी, 5.89 करोड़ खर्च होंगे
जम्मू की ऐतिहासिक परेड सब्जी मंडी का 5.89 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। यह परियोजना मंडी को आधुनिक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाएगी, ...और पढ़ें
-1786354693101_m.webp)
जम्मू की परेड सब्जी मंडी का 5.89 करोड़ से होगा कायाकल्प।
HighLights
जम्मू की परेड सब्जी मंडी का 5.89 करोड़ से पुनर्विकास।
आधुनिक शेड, ग्रेनाइट प्लेटफॉर्म, 117 वेंडिंग प्लेटफॉर्म बनेंगे।
जलभराव, गंदगी से मुक्ति, 44 स्थायी दुकानें भी बनेंगी।
जागरण संवाददाता, जम्मू: मंदिरों के शहर जम्मू की सबसे पुरानी और व्यस्त मंडी में शामिल परेड सब्जी मंडी अब बेहद आधुनिक, साफ-सुथरे और सुव्यवस्थित रूप में नजर आएगी। स्मार्ट सिटी मिशन और जम्मू नगर निगम के तहत इस मंडी के कायाकल्प और पुनर्विकास के लिए 5 करोड़ 89 लाख रुपये की महत्त्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
इस कायाकल्प से वर्षों पुरानी अव्यवस्था, गंदगी और जलभराव की समस्या समाप्त होगी और व्यापारियों व ग्राहकों को एक सुरक्षित और विश्वस्तरीय खरीदारी का अनुभव मिलेगा। बीते कल यानी रविवार को इसी कड़ी में कदम उठाते हुए जम्मू नगर निगम ने यहां बनी पुरानी दुकानों को तोड़ दिया। व्यापारियों और ग्राहकों की हर बुनियादी जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट का खाका तैयार किया गया है।
अत्याधुनिक शेड और ग्रेनाइट प्लेटफार्म से चमकेगी मंडी
-पुनर्विकास योजना के तहत मंडी परिसर को पूरी तरह ढका हुआ और आल-वेदर फ्रेंडली बनाया जा रहा है।
-मंडी के अंदर स्टील का विशाल आधुनिक शेड बनाया जाएगा। इसके तहत विक्रेताओं के लिए 117 व्यवस्थित वेंडिंग प्लेटफार्म तैयार किए जाएंगे।
-पूरे शेड एरिया में मजबूत कोटा स्टोन की फ्लोरिंग होगी। इसके साथ ही वेंडरों के प्लेटफार्म को टिकाऊ और साफ-सुथरा रखने के लिए उन पर ग्रेनाइट क्लैडिंग और ग्रेनाइट टाप लगाए जाएंगे।
44 स्थायी दुकानें और आधुनिक नागरिक सुविधाएं
-मंडी परिसर में पक्के ढांचे के रूप में 44 स्थायी दुकानें विकसित की जाएंगी, जिससे व्यापारियों को एक सुरक्षित और स्थायी व्यापारिक स्थान मिल सके।
-मंडी की पहचान और सुंदरता बढ़ाने के लिए सैंडस्टोन से सजा एक नया और आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।
-महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय और स्वच्छ ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
खबरें और भी
जलभराव और गंदगी से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति
बरसात के दिनों में सब्जी मंडी में होने वाली कीचड़ और जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए नया ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जा रहा है। मंडी की सड़कों और रास्तों पर पेवमेंट क्वालिटी कंक्रीट की ढलाई होगी, जिससे भारी आवाजाही के बावजूद जल निकासी सुचारू रहेगी और स्वच्छता का मानक बना रहेगा। इस आधुनिक प्रोजेक्ट के पूरा होने से जम्मू की ऐतिहासिक परेड सब्जी मंडी न केवल एक स्वच्छ और खुशहाल व्यापारिक केंद्र बनेगी, बल्कि स्मार्ट जम्मू की नई पहचान भी सिद्ध होगी।