Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छात्रों के लिए बड़ी राहत! J&K बोर्ड ने बढ़ाई दाखिले की तारीख, अब 17 अगस्त तक खुलेगा लिंक

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    Jammu Kashmir School Admissions: जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई व अन्य बोर्ड के छात्रों के दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब ऑनलाइन लिंक ...और पढ़ें

    सीबीएसई व अन्य बोर्ड के छात्रों को मिलेगा लाभ। (फाइल फोटो)

    सीबीएसई व अन्य बोर्ड के छात्रों को मिलेगा लाभ। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. दाखिले की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 तक बढ़ी।

    2. सीबीएसई व अन्य बोर्ड के छात्रों को मिलेगा लाभ।

    3. तकनीकी कारणों से तारीखों में हुआ संशोधन।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के विंटर जोन क्षेत्रों में स्थित अपने अधीनस्थ स्कूलों में सीबीएसइ तथा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से आने वाले विद्यार्थियों के दाखिले के लिए आवेदन की समयसीमा बढ़ा दी है। बोर्ड ने दाखिले के लिए आनलाइन लिंक उपलब्ध रहने की तारीख में बदलाव किया है।

    नई अधिसूचना के अनुसार अब संबंधित विद्यार्थियों के दाखिले के लिए लिंक 12 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगा। इससे पहले जारी अधिसूचना में यह अवधि 10 अगस्त से 13 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी यानी विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के लिए अब अतिरिक्त समय मिलेगा।

    तकनीकी कारणों से बदली दाखिले की तारीखें

    बोर्ड ने बताया कि तारीखों में संशोधन तकनीकी कारणों से किया गया है, ताकि दाखिला प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके। बोर्ड ने संबंधित विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूलों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। बोर्ड ने इस संबंध में कश्मीर और जम्मू संभाग के स्कूल शिक्षा निदेशकों, मुख्य शिक्षा अधिकारियों, सभी सरकारी और निजी हाई तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्रिंसिपलों और संबंधित अधिकारियों को सूचना भेजी है।

    विद्यार्थियों को संशोधित तारीखों की जानकारी देंगे स्कूल

    अधिसूचना में स्कूलों को विद्यार्थियों को संशोधित तिथियों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं। बोर्ड के अनुसार, संशोधित व्यवस्था का उद्देश्य तकनीकी दिक्कतों के कारण विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी से बचाना और दाखिला प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा करना है। संबंधित विद्यार्थी अब 12 से 17 अगस्त के बीच निर्धारित प्रक्रिया के तहत दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।

    खबरें और भी