जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक रतनगढ़ किले को मिलेगा नया जीवन, 10 करोड़ रुपये मंजूर
सरकार ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह स्थित ऐतिहासिक रतनगढ़ किले के जीर्णोद्धार के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। ...और पढ़ें

रतनगढ़ किले को मिलेगा नया जीवन। फाइल फोटो
HighLights
रतनगढ़ किले के जीर्णोद्धार के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर।
ऐतिहासिक विरासत संरक्षण और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
किले को चिनाब घाटी का प्रमुख विरासत स्थल बनाया जाएगा।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने डोडा जिले के भद्रवाह स्थित ऐतिहासिक रतनगढ़ किले की मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
सरकार के इस कदम का उद्देश्य किले की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करना, इसकी मौजूदा स्थिति में सुधार करना और इसे चिनाब घाटी के प्रमुख विरासत एवं पर्यटन स्थलों में विकसित करना है।
प्रस्तावित जीर्णोद्धार से किले की ऐतिहासिक पहचान और वास्तुकला को सुरक्षित रखने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे भद्रवाह के पर्यटन सर्किट को एक महत्वपूर्ण विरासत स्थल का नया आयाम मिलेगा।
रतनगढ़ किला भद्रवाह की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत से जुड़े प्रमुख स्थलों में शामिल है। भद्रवाह अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराओं, ऐतिहासिक वास्तुकला और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। किले के संरक्षण के बाद यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
सरकार पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास पर जोर दे रही है। इन पहलों का उद्देश्य ऐतिहासिक महत्व वाली संरचनाओं का जीर्णोद्धार करने के साथ-साथ उन्हें व्यापक पर्यटन अर्थव्यवस्था से जोड़ना है।
खबरें और भी
रतनगढ़ किले के लिए मंजूर की गई राशि को इसी व्यापक अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे भद्रवाह की ऐतिहासिक पहचान को मजबूती मिलने के साथ क्षेत्र में पर्यटन के विस्तार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।