Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 80 से ज्यादा देशों ने दिखाई दिलचस्पी, इस दिन से सजेगा सिनेमा का मंच

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 01:20 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में पहली बार आयोजित होने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं, जिसमें 80 से अधिक देशों की प्रविष्टियां मिल चु ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 80 देशों की भागीदारी।

    जम्मू-कश्मीर में पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 80 देशों की भागीदारी

    HighLights

    1. जम्मू-कश्मीर में पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026।

    2. 80 से अधिक देशों की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।

    3. 7 से 10 सितंबर तक श्रीनगर, जम्मू, गुलमर्ग में।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, जम्मू: जम्मू-कश्मीर में पहली बार आयोजित होने जा रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आफ जम्मू एंड कश्मीर 2026 की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। अभी तक 80 से अधिक देशों की प्रविष्टियां मिल चुकी हैं।

    सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोमवार को जम्मू स्थित डीआइपीआर मीडिया कांप्लेक्स में 'फ्रेम बाय फ्रेम द स्टोरीटेलर मीट' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सूचना विभाग की आयुक्त सचिव आर. एलिस वाज ने फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और मीडिया से जुड़े लोगों के साथ संवाद किया।

    कश्मीर की वादियों का सिनेमा से पुराना नाता

    आर. एलिस वाज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का सिनेमा के साथ पुराना संबंध है और यह फिल्म महोत्सव इस विरासत को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल केवल फिल्मों की स्क्रीनिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संवाद और सांस्कृतिक संपर्क का मंच भी बनेगा।

    फिल्म फेस्टिवल 7 से 10 सितंबर तक होगा आयोजित

    उन्होंने देश-विदेश के फिल्म पेशेवरों से महोत्सव में भाग लेने का आह्वान किया। पहला फिल्म फेस्टिवल 7 से 10 सितंबर तक श्रीनगर, जम्मू और गुलमर्ग में आयोजित होगा।

    महोत्सव में होगी फीचर, शार्ट और डाक्यूमेंट्री फिल्मों की स्क्रीनिंग 

    महोत्सव में फीचर फिल्मों, शार्ट फिल्मों और डाक्यूमेंट्री फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। इसके साथ ही, फिल्म निर्माण की विभिन्न तकनीकों पर मास्टरक्लास और तकनीकी सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के उभरते फिल्म निर्माताओं के लिए 'फेस्टिवल फिल्ममेकर प्रतियोगिता 2026' भी शुरू की गई है।