शोपियां और पुलवामा में दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, चरस बरामद
पुलिस ने शोपियां और पुलवामा जिलों में दो कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चरस और कोडीन की बोतलें बरामद हुई हैं, पुलिस बड़े नेटवर्क ...और पढ़ें
-1786297284916_m.webp)
शोपियां और पुलवामा में दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो
HighLights
शोपियां और पुलवामा में दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार।
44 ग्राम चरस और 27 कोडीन बोतलें बरामद हुईं।
पुलिस बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शोपियां और पुलवामा जिलों में दो कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चरस और कोडीन आधारित दवा की बोतलें बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शोपियां के मनीहाल क्रासिंग पर नियमित नाका चेकिंग के दौरान इमामसाहिब पुलिस स्टेशन की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 44 ग्राम चरस की स्टिक्स बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी की पहचान मुश्ताक अहमद डार पुत्र जलाल-उद-दीन डार निवासी तुलखान बिजबेहाड़ा के रूप में की है। उसे गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
मौके पर ही किया गिरफ्तार
इसी तरह पुलवामा में न्यूवा पुलिस पोस्ट की टीम ने चेकपोरा बाईपास ब्रिज पर नाका चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका। जांच के दौरान सीट के नीचे छिपाकर रखी गई कोडीन की 27 बोतलें बरामद की गईं।पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल सवार की पहचान आदिल बशीर गनई, पुत्र बशीर अहमद गनई, निवासी डेंजरपोरा, पुलवामा के रूप में हुई है। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान
दोनों मामलों में संबंधित पुलिस थानों में कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इन मामलों में आगे और पीछे के नेटवर्क का पता लगाने तथा बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
खबरें और भी
पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे अपने इलाकों में ड्रग तस्करी या नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।