Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, आजाद के साथ गए नेताओं को नई कार्यकारिणी में मिलेगी जगह

    By Satnam Singh Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:10 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर रही है, जिसके तहत इस महीने के अंत तक नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल, नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द।

    जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल, नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द

    HighLights

    1. कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर रही है।

    2. महीने के अंत तक नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त होंगे।

    3. आजाद के साथ लौटे नेताओं को कार्यकारिणी में जगह मिलेगी।

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। इस महीने के अंत तक पार्टी नए ब्लाक प्रधान बना देगी। जिला प्रधानों ने पिछले दिनों के दौरान वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें कर नए ब्लाक प्रधान के नाम तय करने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।

    पार्टी सूत्रों ने बताया कि नए ब्लाक प्रधानों की सूची प्रदेश प्रधान तारिक हमीद करा को सौंप दी गई है। नए ब्लाक प्रधानों के नामों को जारी करने से पहले तारिक हमीद करा, पार्टी के सांसद व जम्मू-कश्मीर मामलों के प्रभारी सैयद नासिर हुसैन से चर्चा करेंगे। संसद सत्र समाप्त करने के बाद नासिर श्रीनगर का दौरा करेंगे। वहां पर चर्चा होगी। उसके बाद सूची जारी होगी।

    सूत्रों ने बताया कि जो ब्लाक पहले से सक्रिय होकर बेहतर कार्य कर रहे हैं, उनको बदला नहीं जाएगा। बताते चलें कि जिला प्रधान तो पहले ही बनाए जा चुके है लेकिन अब जिला कमेटियां बनेगी। जिला कमेटियों को लेकर भी बैठकें हो चुकी है। जल्द ही कमेटियों का गठन भी हो जाएगा। अभी तक प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी नहीं बनी है, ब्लाक व जिला कमेटियों के बाद प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा।

    नेताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा

    पार्टी सूत्रों ने बताया कि नासिर हुसैन के दौरे के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी पर भी चर्चा होगी। प्रदेश प्रधान तारिक हमीद करा को बने हुए दो साल के करीब का समय हो गया है लेकिन अभी तक नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ है। नियमों अनुसार नया प्रधान बनते ही पुरानी कार्यकारिणी भंग हो जाती है।

    खबरें और भी

    गुलाम नबी आजाद के साथ गए कांग्रेस के सभी नेता वापिस लौट चुके है। उनको भी नई कार्यकारिणी में जगह दी जानी है लेकिन पार्टी में लंबे समय से सक्रिय होकर काम कर रहे नेताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। इसमें युवाओं, महिलाओं व समाज के विभिन्न वर्गों से संबंधित नेताओं को जगह मिलेगी।