स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू में सुरक्षा कड़ी, केंद्रीय जेल कोट भलवाल से घरोटा तक पुलिस की पैदल गश्त
Jammu News: स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू ग्रामीण पुलिस ने कोट भलवाल से घरोटा तक लंबी दूरी की पैदल गश्त की। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना ...और पढ़ें
-1786343835542_m.webp)
स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू ग्रामीण में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।
HighLights
पुलिस ने कोट भलवाल से घरोटा तक लंबी पैदल गश्त की।
स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू ग्रामीण में सुरक्षा कड़ी की गई।
संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश।
जागरण संवाददाता, जम्मू। स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए जम्मू ग्रामीण पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए रविवार को लंबी दूरी की गश्त की। पुलिस की टीम ने केंद्रीय जेल कोट भलवाल से पुलिस थाना घरोटा तक गश्त करते हुए कई संवेदनशील क्षेत्रों और गांवों में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस टीम ने चक, कंगेर, डेरियां, बेरा मोड़, सेरी पंडितियां, सजवाल, कैंक और अंब समेत विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी। गश्त का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस से पहले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।
इन पर विशेष नजर रखने के निर्देश
गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय स्तर पर निगरानी बढ़ाई। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
पुलिस थाना घरोटा पहुंचने पर एसडीपीओ ने गश्त में शामिल पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।
संदिग्ध गतिविधि दिखे तो पुलिस को दें सूचना
जम्मू ग्रामीण पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अपने आसपास के क्षेत्र में किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना या पुलिस अधिकारियों को सूचित करें। पुलिस ने कहा कि लोगों की सतर्कता सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।