Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu News: जम्मू के मकवाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया को BSF ने दबोचा, पूछताछ जारी

    By Jagran News Edited By: Paras Pandey
    Updated: Wed, 17 Jan 2024 05:00 AM (IST)

    भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू के मकवाल में सतर्क सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को भारतीय क्षेत्र में तारबंदी के पास पकड़ ...और पढ़ें

    जम्मू के मकवाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया दबोचा
    जम्मू के मकवाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया दबोचा

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू के मकवाल में सतर्क सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को भारतीय क्षेत्र में तारबंदी के पास पकड़ लिया। उसके पास से पाकिस्तान का राष्ट्रीय पहचान कार्ड मिला है।

    उसके अनुसार, घुसपैठिये की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद साकिब पुत्र मोहम्मद नवाज के रूप में हुई है। घुसपैठिया आतंकियों का गाइड भी हो सकता है, फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। 

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, जम्मू के सतवारी क्षेत्र के मकवाल में शाम करीब चार बजे सीमा सुरक्षा बल की सात बटालियन के जवानों ने भारतीय सीमा में घुस आए पाकिस्तानी घुसपैठिये को चेतावनी देने के बाद दबोचा लिया।

    इस संबंध में जम्मू के एसएसपी विनोद कुमार का कहना है कि उन्हें घुसपैठिया पकड़े जाने के इस संबंध में सूचना मिली है, लेकिन सीमा सुरक्षा बल की ओर से अभी तक यह घुसपैठिया पुलिस के हवाले नहीं किया गया है।

    बता दें कि इस समय अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घना कोहरा छाया हुआ है। पाकिस्तान अक्सर घुसपैठ करवाने के लिए ऐसे मौकों की तलाश में रहता है। इसके चलते सीमा सुरक्षा बल ने भी विशेष रणनीति के तहत गश्त बढ़ाने के साथ अतिरिक्त तैनाती की है।

    गत दिनों सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने जम्मू जिले के अग्रिम इलाकों का दौरा कर सीमा के मौजूदा सुरक्षा हालात के बारे में जानकारी लेने के साथ वहां तैनात सीमा प्रहरियों का मनोबल भी बढ़ाया था।

    खबरें और भी