Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu News: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घर में दीये जलाकर किया श्रीराम का स्वागत, लोगों से की ये खास अपील

    By Jagran News Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Mon, 22 Jan 2024 08:50 PM (IST)

    अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रात में पूरा देश श्रीराम के आगमन को लेकर खुशियां मना रहा है। पूरे देश में लोग अपने घरों में द ...और पढ़ें

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घर में दीये जलाकर किया श्रीराम का स्वागत।
    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घर में दीये जलाकर किया श्रीराम का स्वागत।

    डिजिटल डेस्क, जम्मू। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अब रात में पूरे देश में दिवाली का माहौल बना हुआ है। हर कोई अपने घर में दीप प्रज्ज्वलित करके भगवान राम का स्वागत कर रहा है। वहीं, जम्मू के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी अपने घर में राम ज्योति प्रज्जवलित की। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपने-अपने घरों में दीये जलाने की अपील की है।

    सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

    ऑफिस ऑफ एलजी जेके के ऑफिशियल अकाउंट से एक्स पर पोस्ट किया गया कि अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मंगल अवसर पर सम्पूर्ण राष्ट्र दीपावली मना रहा है। इस शुभ अवसर पर घर में रामज्योति प्रज्ज्वलित की। आप सभी अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करें और भगवान श्री राम का स्वागत करें।

    ये भी पढ़ें: Baramulla News: बारामूला में शॉर्ट सर्किट से लगी दो घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जला युवक