32 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर में बारिश और भूस्खलन का कहर जारी, मचैल यात्रा सस्पेंड
जम्मू-कश्मीर में बारिश के बाद मौसम में सुधार हुआ और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा खोल दिया गया। हालांकि, 28 से 30 जुलाई के बीच फिर से भारी ब ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में बारिश और भूस्खलन का कहर जारी (जागरण फोटो)
HighLights
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग दो दिन बाद एकतरफा बहाल हुआ।
उधमपुर में भूस्खलन से तीन मकान प्रभावित, कोई हताहत नहीं।
28 से 30 जुलाई तक जम्मू संभाग में भारी बारिश की चेतावनी।
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में शुक्रवार दोपहर तक बारिश के बाद मौसम में सुधार हुआ और धूप खिली रही। झेलम, चिनाब सहित अन्य नदियों के जलस्तर में धीरे धीरे गिरावट आ रही है।
जम्मू संभाग के उधमपुर के देवल क्षेत्र में सड़क से मलबा और पत्थर हटाकर दो दिन बाद दोपहर दो बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को एकतरफा खोल दिया गया। इससे रास्ते में फंसे छोटे वाहनों को श्रीनगर, डोडा, भद्रवाह और किश्तवाड़ के लिए छोड़ा गया, जिससे यात्रियों को राहत मिली है।
रात सात बजे दोनों तरफ से वाहनों को छोड़ा जा रहा था और शनिवार मौसम के मुताबिक इसे पूर्ण रूप से बहाल करने की तैयारी की जा रही है। इस बीच उधमपुर के बरकुंडा में भूस्खलन की चपेट में तीन मकान आ गए, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
श्री माता वैष्णो देवी के बैटरी कार मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। किश्तवाड़ में मचैल यात्रा को आगामी 27 जुलाई तक स्थगित किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 जुलाई को फिर जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। इसमें तेज हवाएं चलने के साथ भूस्खलन, बाढ़ और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा। हालांकि इससे पहले भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। श्रीनगर समेत घाटी के कई हिस्सों में दोपहर तक हल्की बारिश हुई, जिसके बाद मौसम खुल गया।
श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री गिरकर 24.8, पहलगाम में 18.5 और गुलमर्ग में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दोपहर तक हल्की बारिश के बाद धूप खिली। यहां दिन का तापमान 32.2, बनिहाल में 21.8, बटोत में 21.1, कटड़ा में 27.8 और भद्रवाह में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को जम्मू में 25.2 मिलीमीटर बारिश हुई।
खबरें और भी
इसी तरह बनिहाल में 38.3, कटड़ा में 45.1, मिलीमीटर वर्षा हुई। पिछले 12 घंटों के दौरान बटोत में सबसे अधिक 84.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। कश्मीर संभाग के काजीगुंड में 40.2, गुलमर्ग में 10.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। निरंतर हो रही बारिश से घाटी में मौसम सुहावना बना हुआ है।