विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, सीनियर लीडर अब्दुल गनी थाम ने की अमित शाह से मुलाकात

Updated: Fri, 23 Aug 2024 12:35 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पुंछ से सीनियर लीडर अब्दुल गनी ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। ...और पढ़ें

सीनियर नेता अब्दुल गनी ने थाम सकते हैं भाजपा का दामन
सीनियर नेता अब्दुल गनी ने थाम सकते हैं भाजपा का दामन

जेएनएन, पुंछ। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले पुंछ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी अब्दुल गनी ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात की है। ऐसी अटकलें है कि वह भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। गनी का शाह से मिलना कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत नहीं है। उनके भाजपा में शामिल होने और पुंछ हवेली निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के जनादेश पर चुनाव लड़ने की संभावना है।

अब्दुल गनी मौजूदा समय में पुंछ से डीसी सदस्य हैं। साल 2014 में आजाद उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने पुंछ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर पर रहे। इनकी बेटी ताजिम अख्तर डीसी काउंसिल पुंछ की चेयरमैन हैं। यदि वह भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करते हैं तो पार्टी उन्हें उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

खबर अपडेट की जा रही है...