जेल में पति से मिलकर लौटी तानिया, रास्ते में सास से हुई कहासुनी; फिर घर में लगा दी आग! जम्मू में चौंकाने वाली घटना
आरएसपुरा में सास-बहू के विवाद के बाद बहू ने कथित तौर पर घर में आग लगा दी और मौके से ...और पढ़ें

परिवार के अनुसार, आग से काफी नुकसान हुआ है।
HighLights
सास-बहू के विवाद के बाद बहू ने घर में आग लगाई।
आग से घर का सारा सामान जलकर राख हुआ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, बहू फरार।
जागरण संवाददाता, आरएसपुरा। आरएसपुरा के वार्ड नंबर सात में सोमवार को सास-बहू के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बहू ने कथित तौर पर घर में आग लगा दी और मौके से फरार हो गई।
आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया और परिवार को काफी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर सात निवासी तानिया स्लाथिया पत्नी अनिल चौधरी सोमवार को अपनी सास सुदेश देवी पत्नी स्वर्गीय बहादुर सिंह के साथ उधमपुर जेल में बंद अपने पति से मिलने गई थी।
सास-बहू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी
जेठानी सरोज देवी ने बताया कि जेल से वापस लौटते समय रास्ते में सास-बहू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। घर पहुंचने के बाद तानिया ने कथित तौर पर घर में आग लगा दी और वहां से फरार हो गई।
आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आग की चपेट में आने से घर के भीतर रखा सामान और अन्य घरेलू सामग्री बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मामले की जांच शुरू
परिवार के अनुसार, आग से काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आग लगने के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस फरार महिला की तलाश भी कर रही है।
