विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Independence Day 2023: LG मनोज सिन्हा ने किया ध्वजारोहण, कहा- पर्यटन की आमद में 59 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Updated: Tue, 15 Aug 2023 01:30 PM (IST)

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने आज़ादी के समय शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि ...और पढ़ें

LG मनोज सिन्हा ने किया ध्वजारोहण, कहा- पर्यटन की आमद में 59 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी
LG मनोज सिन्हा ने किया ध्वजारोहण, कहा- पर्यटन की आमद में 59 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

जम्मू, जागरण संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर (Independence Day Celebrated in Jammu-Kashmir) श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ध्वजारोहण (LG Manoj Sinha Hoisted Tricolor) किया। उन्होंने आज़ादी के समय शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक लंबे अंतराल के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या कश्मीर में फिर से बढ़ने लगी है। विदेशी पर्यटकों की आमद में 59 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। कुछ मुल्कों ने कश्मीर में अपने नागरिकों की यात्रा के लिए नेगेटिव एडवाइजरी जारी की है, उम्मीद है कि वह जल्द ही इस एडवाइजरी को वापस लेंगे।

श्रीनगर में जी-20 सम्मेलन का हुआ आयोजन 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष यहां जी-20 पर्यटन कार्य समूह के सम्मेलन के सफल आयोजन ने भी जम्मू कश्मीर को वैश्विक स्तर पर एक शांति और सुरक्षित स्थान के रूप में अपनी प्रतिष्ठा बहाल करने में मदद की है। इस सम्मेलन 27 मुल्कों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया है। इस वर्ष श्री अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा में न सिर्फ देश के विभिन्न राज्यों के बल्कि कई विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हुए हैं।

अब तक 1.27 करोड़ पर्यटक आ चुके जम्मू-कश्मीर 

उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर में बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि इस वर्ष 1.27 करोड़ पर्यटक जम्मू कश्मीर आ चुके हैं, श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा की वार्षिक तीर्थयात्रा शांतिपूर्ण वातावरण में जारी है। बीते 34 वर्ष में पहली बार कश्मीर में, श्रीनगर में मुहर्रम के जुलूस अपने परंपरागत मार्ग से गुजरा है। कश्मीर में 300 नए पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। यहां निवेश बढ़ रहा है। कारोबारी गतिविधियां तेज हुई है।

ई-ट्रांजेक्शन के मामले में जम्मू आगे

उपराज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए, उन्हें अपना भविष्य संवारने के लिए,अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव सहायता और अवसर प्रदान करेगी। जम्मू कश्मीर में रोजाना 20 लाख ई-ट्रांजेक्शन होती हैं जो बताता है कि यह प्रदेश डिजिटलीकरण में देश के कई अन्य राज्यों की तुलना में आगे है।

आजादी का अमृतकाल 2047 में होगा और उस समय जम्मू कश्मीर देश के सबसे विकसित और खुशहाल प्रदेशों में गिना जाएगा।

उपज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने संबोधन में समस्त देशवासियों और जम्मू कश्मीर की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सी राष्ट्रीय एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए सीमा पर खड़े जवानों और अधिकारियों के साथ देश का प्रत्येक नागरिक खड़ा है।

एलजी ने कहा- मैं वादा पूरा करने आया हूं

मनोज सिन्हा ने कहा कि तीन साल पहले आज ही के दिन मैंने लोगों के सामने एक नया जम्मू-कश्मीर बनाने के अपने सपने का जिक्र किया था, जो आधुनिकता, आध्यात्मिकता, संकल्प, एकता, मानवता, जीने की आजादी आदि का प्रतीक है। अपने संकल्पों को पूरा करने में बहुत हद तक सफल भी रहा हूं, लेकिन मैं जानता हूं कि मंजिल तक पहुंचने के लिए हमें अभी भी लंबा सफर तय करना है। तीन साल पहले इसी दिन मैंने लोगों से कहा था कि मैं कोई वादा करने नहीं बल्कि वादों को पूरा करने आया हूं।

खुशहाल और विकसित प्रदेश बनाने का प्रयास 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रशासन पूरा प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक बिना किसी चिंता और भय एक सुरक्षित,शांत और विश्वास पूर्ण वातावरण में अपनी इच्छानुसार जिंदगी जी सके, कोई उसे डरा नहीं सके। आज से तीन वर्ष पूर्व जब मैंने यह उपराज्यपाल का कार्यभार संभाला था तो मैने कहा था कि मैं यहां वादे करने नहीं बल्कि उन्हें पूरा करने आया हूं। आज प्रदेश प्रशासन प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का प्रयास कर रहा है। हम जम्मू कश्मीर को एक शांत, खुशहाल और विकसित प्रदेश बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रदेश की 1.30 करोड़ जनता के लिए काम कर रहा प्रशासन

आज पूरे प्रदेश में नई सड़कें, रेल लाइन, नई बिजली परियोजनाएं, हवाई अड्डे के टर्मिनल, सिनेमा हा, रिवर फ्रंट बन रहे हैं। कई अन्य परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। अब यहां विकास और जन कल्याण की योजनाएं चंद लोगों तक सीमित नहीं रही हैं, प्रशासन अब प्रदेश की 1.30 करोड़ जनता के लिए काम कर रहा है