Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir News: पुंछ में एलओसी के पास जंगलों में भड़की आग, कई बारूदी सुरंगों में हुआ विस्फोट

    By Jagran News Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Tue, 16 Jan 2024 02:44 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के बालाकोट और मेंढर इलाकों में जंगल की आग लगातार भड़क गई। ये आग धीरे-धीरे नियंत्रण रेखा के पास कई बारूदी सुरंगों के पास पहुंच गई जिस कारण ...और पढ़ें

    पुंछ में एलओसी के पास जंगलों में भड़की आग, कई बारूदी सुरंगों में हुआ विस्फोट (फाइल फोटो)।
    पुंछ में एलओसी के पास जंगलों में भड़की आग, कई बारूदी सुरंगों में हुआ विस्फोट (फाइल फोटो)।

    एजेंसी (पीटीआई), मेंढर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बालाकोट और मेंढर इलाकों में जंगल की आग मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भड़की रही, जिससे नियंत्रण रेखा के पास कई बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो गया।

    मेंढर सेक्टर में कई सुरंगों में विस्फोट

    अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के पहाड़ी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास एक जंगल में लगी आग फैल रही है। जंगल में आग लगने के बाद मेंढर सेक्टर में कई बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि सेना और वन विभाग के कर्मी स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं।

    ये भी पढ़ें: Samba Accident: विद्यार्थियों से भरी स्कूल बस पलटी, घटना में आठ बच्चे-तीन शिक्षक घायल; DC ने दुर्घटना का बताया ये कारण