Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जम्मू-कश्मीर में पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत के खिलाफ FIR दर्ज, जातिगत टिप्पणी से जुड़ा है मामला

    By daljeet singhEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 03:05 PM (IST)

    जम्मू और कश्मीर के आरएसपुरा में पूर्व विधायक एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता डॉ. गगन भगत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जातिगत टिप्पणी से जुड ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (फाइल फोटो)
    जम्मू-कश्मीर में पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जम्मू-कश्मीर में पूर्व MLA डॉ. गगन भगत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
    2. पूर्व विधायक गगन भगत पर जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
    3. पुलिस ने धारा 295 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    आरएसपुरा (जम्मू), संवाद सहयोगी। FIR On Former MLA Gagan Bhagat पूर्व विधायक व नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता डॉ. गगन भगत के खिलाफ आरएसपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला धारा 295 (ए) के तहत दर्ज किया गया है। आरोप लगाया गया है कि डॉ. भगत ने एक वर्ग के धार्मिक विश्वास को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया है।

    इसी को लेकर रविवार देर रात पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक गगन भगत ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में एक जाति विशेष, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

    किसने दी थी पुलिस में शिकायत?

    इसके विरोध में सरवाल बक्शी कॉलोनी जम्मू के निवासी रेज्यूल पुत्र सतीश चंद्र ने पूर्व विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए धारा 295 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ें- Jammu News: कुख्यात सांसिया की हत्या के मामले में सरपंच समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए हथियार

    पुलिस ने इस धारा में दर्ज किया मामला

    एसडीपीओ निखिल गोगना ने बताया कि पूर्व विधायक के खिलाफ पुलिस स्टेशन आरएसपुरा में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत के खिलाफ धारा 295 (ए) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Anantnag Encounter: आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन छठे दिन भी जारी, ड्रोन से रखी जा रही आतंकी ठिकानों पर नजर