Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu News: बारिश के बिना फसलों के सूखे कंठ, किसान परेशान; मौसम विज्ञानी ने इस दिन जताई वर्षा होने की संभावना

    By guldev raj Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Tue, 23 Jan 2024 01:19 PM (IST)

    Jammu News खेतों में नमी की कमी से सूखती फसलों से चिंतित किसानों को जनवरी महीने के अंत तक वर्षा होने की संभावना है। वर्षा हुई तो कंडी क्षेत्र में सूख ...और पढ़ें

    Jammu Kashmir: आरएस पुरा के सीमांत क्षेत्र हरिपुर में गेहूं की खेती जोकि पानी की कमी के कारण बेहाल है।
    Jammu Kashmir: आरएस पुरा के सीमांत क्षेत्र हरिपुर में गेहूं की खेती जोकि पानी की कमी के कारण बेहाल है।

    HighLights

    1. वर्षा न होने से किसान परेशान।
    2. वर्षा न होने से पौधों में पड़ रहा पीलापन।
    3. 27-28 जनवरी को वर्षा के आसार-मौसम विज्ञानी।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। इस समय खेतों में नमी की कमी से सूखती फसलों से चिंतित किसानों को जनवरी महीने के अंत तक वर्षा की संभावना को कुछ उम्मीद जगी है। वर्षा हुई तो कंडी क्षेत्र में सूख रही गेहूं की फसल में जान आ सकती है। किसान वर्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    वर्षा न होने से किसान परेशान

    पिछले दो माह से वर्षा नहीं होने के कारण कंडी क्षेत्र की खेती का मंदा हाल है। पौधे विकास नहीं कर पाए। कई जगहों पर फसल पीली हो गई है। ऐसा ही कुछ हाल नहरी क्षेत्र की फसलों पर भी दिखने लगा है। किसानों को उम्मीद है कि चंद दिन बाद वर्षा हो जाएगी और सूख रही फसलों में फिर जान आ जाएगी।

    हालांकि किसानों का कहना है कि इस बार कंडी क्षेत्र में गेहूं की पैदावार प्रभावित होगी। विजयपुर के किसान ओम प्रकाश का कहना है कि आसार थे कि लोहड़ी के त्योहार पर वर्षा होगी। लेकिन नहीं हुई। इससे फसलों के कंठ सूख चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir: जम्मू में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में केबल कार संचालकों ने फ्री की सवारी, 1500 से ज्यादा लोगों ने उठाया लुत्फ

    वर्षा न होने से पौधों में पड़ रहा पीलापन 

    जमीन से नमी जा चुकी है। पौधे पीले पड़ रहे हैं। बड़ई के किसान शाम सिंह का कहना है कि कंडी के साथ नहरी क्षेत्र की खेती भी मंदे हाल में है। आरएसपुरा, बिश्नाह के सीमांत क्षेत्र में भी जमीन में नमी नीचे जा चुकी है।

    खबरें और भी

    27-28 जनवरी को वर्षा के आसार-मौसम विज्ञानी

    अब वर्षा होने से ही राहत मिलेगी। हालांकि कई किसान पंपसेट से सिंचाई करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह अपर्याप्त है। मौसम विज्ञानी डा. महेंद्र सिंह का कहना है कि 27-28 जनवरी को वर्षा के आसार हैं।

    यह भी पढ़ें: PM Shri Yojana: जम्मू के स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 6017 आवेदन पाए गए अयोग्य, इतने पदों पर होनी है भर्ती