Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवखोड़ी में उमड़ी आस्था, सात हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा गुफा परिसर

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 05:37 PM (IST)

    सावन से पहले शिवखोड़ी गुफा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, सोमवार को लगभग सात हजार भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। ...और पढ़ें

    शिवखोड़ी में उमड़ी आस्था। फोटो जागरण

    शिवखोड़ी में उमड़ी आस्था। फोटो जागरण

    HighLights

    1. सावन से पहले शिवखोड़ी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी।

    2. सोमवार को सात हजार भक्तों ने किए बाबा के दर्शन।

    3. श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा और सुविधाओं के किए प्रबंध।

    संवाद सहयोगी, पौनी (रियाशी)। सावन से पहले ही शिवखोड़ी गुफा में श्रद्धालुओं की आमद तेज हो गई है। सोमवार को करीब सात हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। पूरे दिन गुफा परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।

    देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु सुबह और शाम होने वाली भव्य आरती में भी श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्राइन बोर्ड एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के समुचित प्रबंध किए गए, जिससे दर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

    शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि सोमवार को श्रद्धालुओं में बाबा भोलेनाथ के दर्शन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे बेफिक्र होकर शिवखोड़ी पहुंचें और बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।