'नेकां-पीडीपी की छल की राजनीति को करें बेनकाब', BJP प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
जम्मू-कश्मीर भाजपा बूथ स्तर पर नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी की कश्मीर केंद्रित राजनीति को बेनकाब करेगी। प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को इन दलो ...और पढ़ें
-1786297810617_m.webp)
BJP प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा। फाइल फोटो
HighLights
भाजपा बूथ स्तर पर नेकां-पीडीपी की राजनीति उजागर करेगी।
सत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को जन असंतोष पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर में बूथ स्तर पर कश्मीर केंद्रित नेशनल कांफ्रेंस व पीडीपी जैसे राजनीतिक दलों की राजनीति को बेनकाब करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों के माध्यम से इन दलों को एक्सपोज करने के निर्देश दिए हैं।
रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा के सदस्य सत शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के मौजूद राजनीतिक हालात व सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस के चुनावी वादे पूरे नहीं किए जाने को लेकर बढ़ रहे जन असंतोष पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को लोगों के मुद्दों का समाधान करने के लिए कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके साथ पार्टी की जनपहुंच व इसके मजबूत को लेकर भी चर्चा की गई।
हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन बनाने के निर्देश
जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक में आगामी राजनीतिक व संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई। बैठक में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा, भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह व प्रदेश महासचिव संजिता डोगरा मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश में जारी हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन बनाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए सत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रवाद को मजबूत करने के साथ-साथ विकास की गति को तेज किया है। वहीं नेकां व पीडीपी लगातार झूठे नैरेटिव के माध्यम से लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं।
खबरें और भी
उन्होंने जोर दिया कि इन दलों को एक्सपोज कर उनका सच लोगों के सामने लाया जाए। बैठक में भाजपा के विधायक, पूर्व विधायक, डीडीसी, बीडीसी, नगर निकायों के पूर्व पार्षद, पूर्वसरपंच, पूर्व पंच, पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिलनिधियों व बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया।
सत शर्मा ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानियों के परिवारों को सम्मानित किया जाए। कार्यक्रमों के दौरान महत्वपूर्ण चौकों, सार्वजनिक स्थानों व बलिदानियों व राष्ट्रीय नायकों की प्रतिमाओं को तिरंगे से सजाकर उनके बलिदान को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
सत शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, सुशासन व जनकल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के लोग नेशनल कांफ्रेंस व पीडीपी की कथित तौर पर छल, भ्रामक प्रचार व वंशवादी राजनीति को धीरे-धीरे नकार रहे हैं व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली विकासोन्मुखी नीतियों पर अपना भरोसा जता रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि खराब शासन, अधूरे वादों और गलत प्राथमिकताओं के कारण लोगों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता नेकां तथा पीडीपी द्वारा फैलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार का मजबूती से जवाब देंगे और विकास, राष्ट्रवाद तथा जनकल्याण का संदेश हर घर तक पहुंचाएंगे।
संगठन महामंत्री अशोक कौल ने पार्टी नेताओं को निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यक्रम की बूथ स्तर तक सूक्ष्म व प्रभावी योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि संगठन की प्रत्येक इकाई यह सुनिश्चित करे कि देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी हो।
वहीं अशोक कौल ने जमीनी स्तर पर जनसंपर्क मजबूत करने और विकास विरोधी एवं भ्रामक प्रचार का तथ्यों, अनुशासन तथा निरंतर जनसंपर्क के माध्यम से प्रभावी ढंग से मुकाबला करने पर भी जोर दिया।