विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu-Kashmir Accident: डोडा बस हादसे में 38 लोगों की दर्दनाक मौत, तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह

By Nidhi VinodiyaEdited By: Nidhi Vinodiya
Updated: Wed, 15 Nov 2023 06:20 PM (IST)

Jammu-Kashmir Accident डोडा में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसा इतना बड़ा था कि इसमें अभी तक 38 लोगों की मौत की खबर है और 19 लोग घायल बताए जा रहे ...और पढ़ें

डोडा बस हादसे में 36 लोगों की दर्दनाक मौत, तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह
डोडा बस हादसे में 36 लोगों की दर्दनाक मौत, तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह

HighLights

  1. बस फिसलकर 300 फीट नीचे खाई में जा गिरी और हादसे का शिकार हो गई।
  2. पीएमओ ने भी सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई बस दुर्घटना दुखद है।
  3. हेलीकॉप्टर सेवा, अधिक घायलों को स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जाएगी।

डोडा, जागरण डिजिटल डेस्क। Jammu-Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसा इतना बड़ा था कि इसमें अभी तक 38 लोगों की मौत की खबर है और 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 

300 फीट गहरी खाई में गिरी बस

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार को एक यात्री बस रास्ते में पलट गई और 300 फीट नीचे खाई में जाकर गिर गई। हादसे में घायल लोगों के इलाज के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया। इस सड़क दुर्घटना पर अधिकारियों ने बताया कि सड़क से गुजरते समय बस फिसलकर रास्ते से नीचे खाई में जा गिरी और बस में सवार लोग बड़े हादसे का शिकार हो गए।  

36 लोगों की मौत तो 19 घायल

धिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि हादसे में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है औऱ 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। हादसा इतना भयानक रहा कि किसी का भी दिल दहल उठेगा। हादसे की कुछ तस्वीरें आपके साथ शेयर कर रहे हैं। देखिए…

Doda Bus fall in 300 feet ditch

मुख्य सड़क मार्ग से 300 फीट नीचे गहरी खाई में गिरी थी बस। 300 फीट गहरी खाई में गिरने के बाद 38 लोगों की जाने गई। हादसे में 19 लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

People Rescuing injured People In Doda

300 फीट नीचें गिरने के बाद आस - पास के लोग तुरंत लोगों को बचाने के लिए पहुंच गए थे। बस में सवार लोग, जो सुरक्षित बचे थे उन लोगों ने भी घायल लोगों की मदद की और उन्हें बस से बाहर निकालने में मदद की। 

बस हादसे के बाद लोगों के शरीरों को नीकाला गया। इसके बाद लोगों को बॉडी बैग में रखा गया।

Doda Road Accident

सड़क मार्ग से नीचे गिरने के बाद सड़क पर बनी रेलिंग भी टूट गई थी। 

डोडा में हुए भीषण सड़क हादसे में पीएमओ ने भी सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई बस दुर्घटना दुखद है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।

People Rescuing Affected People in Doda

सड़क हादसे में बस के खाई में गिरने के बाद लोगों रेस्क्यू टीम द्वारा बस को सीधा खड़े करने की कोशिश भी की गई, जिससे बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सके। 

Also Read: Doda Road Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, 300 फीट नीचे खाई में गिरी बस; 36 की मौत, 19 लोग घायल