श्रीनगर में छत्तीसगढ़ निवासी CRPF कर्मी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
श्रीनगर के एचएमटी जैनकोट में सीआरपीएफ के 44वीं वाहिनी के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
-1792904575967_m.webp)
छत्तीसगढ़ निवासी सीआरपीएफ कर्मी ने की आत्महत्या।
HighLights
श्रीनगर में सीआरपीएफ जवान ने आत्महत्या की
जवान गजेंद्र कुमार दुग्गा ने खुद को गोली मारी
पुलिस ने घटना की जांच शुरू की, मामला दर्ज
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र एचएमटी जैनकोट में शनिवार को सीआरपीएफ के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
संबधित अधिकारियों ने बताया कि एचएमटी जैनकोट में स्थित सीआरपीएफ की 44वीं वाहिनी के शिविर में शनिवार की सुबह एक जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य जवानों ने उसे खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।
उन्होंने उच्चाधिकारियो को सूचित करते हुए, घायल पड़े जवानों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान कांस्टेबल गजेंद्र कुमार दुग्गा (नंबर 145224281) के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ के टेकाधोडा खलारी डोंडी का रहने वाला था और उसके पिता का नाम हजारी राम दुग्गा है। बताया जा रहा है कि जवान ने अपनी सर्विस राइफल से अपने सिर में फायर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
