Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़की भाजपा, जम्मू में राहुल गांधी का पुतला फूंका

    By Digital Desk Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Sat, 21 Feb 2026 03:39 PM (GMT+05:30)

    नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्र ...और पढ़ें

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए।

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए।

    HighLights

    1. एआई समिट में युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन।

    2. जम्मू में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला जलाया।

    3. भाजपा ने कांग्रेस पर देश को शर्मिंदा करने का आरोप लगाया।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। नई दिल्ली में जारी एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं के आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन करने व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने पर जम्मू में भी भाजपा ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है।

    भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शनिवार को सड़क पर उतर आए और राहुल गांधी पर देश की छवि को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस मौके पर राहुल गांधी का पुतला जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया। गत दिवस एआई समिट में उस समय हंगामा मच गया था, जब यूथ कांग्रेस के 20 से 30 कार्यकर्ताओं ने यूएस डील को लेकर प्रदर्शन किया।

    उन्होंने हाल ही में हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर पीएम मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की थी। भाजयुमो ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को शर्मिंदा करने का काम किया है।

    कांग्रेस ने गरिमा के बजाय व्यवधान का रास्ता चुना

    भाजयुमो प्रधान अरूण प्रभात ने कहा कि जब भारत एक प्रतिष्ठित वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और तकनीक के क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का प्रदर्शन कर रहा है, उसी समय कांग्रेस पार्टी ने गरिमा के बजाय व्यवधान का रास्ता चुना।

    खबरें और भी

    राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थल पर अर्धनग्न होकर हंगामा किया, जो स्पष्ट रूप से विश्व मंच पर भारत को शर्मिंदा करने के उद्देश्य से किया गया कदम था। उन्होंने कहा कि जब देश खुद को एक वैश्विक तकनीकी शक्ति के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है, तब इस तरह का व्यवहार केवल उन लोगों के हित में है जो भारत को कमजोर होते देखना चाहते हैं।

    अरूण प्रभात ने कहा कि राजनीतिक विरोध एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाना देशद्राह है जिसके लिए देश की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।