'देशविरोधी कांग्रेस के मुंह पर उमर-फारूक ने मारा तमाचा', वंदे मातरम् मामले को लेकर BJP का हमला
प्रदेश भाजपा ने उमर और फारूक अब्दुल्ला द्वारा वंदे मातरम् का सम्मान करने को देशविरोधी कांग्रेस के मुंह पर तमाचा बताया है।

भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला। फाइल फोटो
HighLights
भाजपा ने उमर-फारूक के वंदे मातरम् सम्मान को देशविरोधी कांग्रेस पर तमाचा बताया।
कांग्रेस को वंदे मातरम् के प्रति भारत विरोधी रुख के लिए घेरा।
इंडी गठबंधन में मतभेद उजागर, कांग्रेस की नीतियों पर सवाल।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रधान फारूक अब्दुल्ला ने वंदे मातरम् का सम्मान कर देशविरोधी कांग्रेस के मुंह पर तमाचा मारा है।
भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा है कि राष्ट्रगान का सम्मान कर उमर व फारूक अब्दुल्ला ने पूरे कश्मीर को एक जैसा संदेश दिया है, जो सराहनीय है। लेकिन इसका विरोध कर कांग्रेस ने साबित किया है कि यह पार्टी हमेशा देश के खिलाफ काम करती है।
कांग्रेस ने अली मोहम्मद जिनाह के दवाब में आकर इस वंदे मातरम् से कुछ अंश काट दिए थे। इस पार्टी को देश से कुछ लेना देना नहीं है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि वंदे मातरम् एक देशभक्ति गीत है, जिसमें देश की खूबसूरती, आजादी की लड़ाई का जोश सम्माहित है। कांग्रेस की नीति पहले भी भारत विरोधी थी व अब भी भारत विरोधी है।
उन्होंने आगे कहा कि यही कारण है कि इस पार्टी को देश के लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वंदे मातरम् पर इंडी गठबंधन की सोच एक नहीं है। इस ब्लॉक का हिस्सा होने के बाद उमर अब्दुल्ला व फारूक अब्दुल्ला ने कांग्रेस के मुंह पर तमाचा मारा है।
