विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू कश्मीर में आज से भाजपा का प्रचार तेज, खुलेंगे चुनाव कार्यालय प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना भी रहेंगे मौजूद

By Monu Kumar JhaEdited By: Monu Kumar Jha
Updated: Tue, 30 Jan 2024 11:16 AM (IST)

Jammu Kashmir News भाजपा मंगलवार से प्रदेश की सभी संसदीय सीटों के लिए अपने चुनाव कार्यालय खोलने के साथ बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान शुरू करेगी। प्रदे ...और पढ़ें

Loksabha Election 2024: जम्मू कश्मीर में आज से भाजपा का प्रचार तेज। फाइल फोटो
Loksabha Election 2024: जम्मू कश्मीर में आज से भाजपा का प्रचार तेज। फाइल फोटो

HighLights

  1. प्रदेश की सभी पांच लोकसभा सीटों के लिए खुलेंगे चुनावी कार्यालय।
  2. संगठन महामंत्री अशोक कौल कश्मीर पहुंचें।
  3. आठ फरवरी से पार्टी के 15 हजार कार्यकर्ता जाएंगे लोगों के घर।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। Loksabha Election 2024 प्रदेश भारतीय जनता पार्टी मंगलवार से प्रदेश की सभी संसदीय सीटों के लिए अपने चुनाव कार्यालय खोलने के साथ बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान शुरू करेगी। प्रदेश भाजपा का फरवरी से प्रचार तेज हो जाएगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रचार अभियान करने के लिए वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरू हो जाएंगे। पार्टी ने मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चुनाव कार्यालय खोलने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगाई है।

इन जगहों पर खुलेंगे चुनावी कार्यालय

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना प्रदेश की सभी पांच लोकसभा सीटों के प्रभारी वरिष्ठ नेता डा. निर्मल सिंह के साथ जम्मू से सभी चुनावी कार्यालयों का ई उद्घाटन करेंगे। रैना बख्शी नगर में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ऊधमपुर में पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। अनंतनाग में भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर, पूर्व एमएलसी सोफी युसूफ के साथ चुनाव कार्यालय खोलेंगे।

श्रीनगर में राज्यसभा के सदस्य गुलाम अली खटाना, वरिष्ठ नेता आरिफ राजा के साथ व बारामुला में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, वरिष्ठ नेता अनवर खान के साथ कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। अशोक कौल कश्मीर पहुंचे : प्रदेश भाजपा ने चुनाव को लेकर 38 कमेटियों का गठन करने के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की चुनावी संबंधी ड्यूटियां लगाई है।

संगठन महामंत्री अशोक कौल कश्मीर पहुंचें

संगठन महामंत्री अशोक कौल कश्मीर पहुंच गए हैं। उन्होंने श्रीनगर में पार्टी नेताओं से बैठक कर अनंतनाग सीट के लिए प्रचार अभियान को तेजी देने की रणनीति बनाई। पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियां लेकर बड़े पैमाने पर लोगों के बीच जाने के लिए कार्यक्रम करने जा रही है।

यह भी पढ़ें: J&K Weather: हिमपात से चांदी की तरह चमके पहाड़, गुलमर्ग-सोनमर्ग समेत घाटी में अच्छी बर्फबारी; IMD ने की ये बड़ी भविष्यवाणी

आठ फरवरी से पार्टी के 15 हजार कार्यकर्ता जाएंगे लोगों के घर

आठ फरवरी से पार्टी के 15 हजार कार्यकर्ता प्रदेश के सभी गांवों में 24 घंटे तक डेरा डाल कर लोगों की सुध लेंगे। इस अभियान को कामयाब बनाने के लिए प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला के आयोजन के बाद अब पार्टी मंडल स्तर पर कार्यशालाएं कर कार्यकर्ताओं को गांव जाने के लिए तैयार कर रही है।

जिलों में ये कार्यशालाएं तीन फरवरी तक होंगी। प्रदेश में सभी लोकसभा सीटों के भाजपा प्रभारी डा. निर्मल सिंह ने बताया कि मंगलवार को कार्यालयों के उद्घाटन के ही भाजपा का चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच जाएगा। चुनाव प्रबंधन समितियों के गठन के साथ ही लोकसभा सीटों पर चुनाव को ध्यान में रखकर भाजपा के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पार्टी के साथ नेता व कार्यकर्ता बेहतर समन्वय, कड़ी मेहनत से जीत के लक्ष्य को हासिल करेंगे।

चुनावी तैयारी

l38 कमेटियां गठित की गईं, चुनाव कार्यालय खोलने के लिए वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगाई l15 हजार कार्यकर्ता गांवों में 24 घंटे तक डेरा डाल कर लेंगे सुध lअनंतनाग सीट के लिए अभियान को तेजी देने की रणनीति बनाई। मोदी सरकार की उपलब्धियों से आम लोगों को रूबरू कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP News: जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी को कोर्ट में मिली अनोखी सजा, ये था मामला