Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहले बजरी पर फिसली बाइक, फिर दूसरे वाहन की टक्कर से राहुल की मौत, काम पर जाने की जल्दी थी

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 02:20 PM (IST)

    जम्मू के बिश्नाह से बाड़ी ब्राह्मणा जा रहे राहुल कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। बजरी पर बाइक फिसलने के बाद अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ, प ...और पढ़ें

    बिश्नाह से बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रियल क्षेत्र आ रहा था राहुल। (फाइल फोटो)

    बिश्नाह से बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रियल क्षेत्र आ रहा था राहुल। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बिश्नाह से बाड़ी ब्राह्मणा जाते समय हुआ हादसा।

    2. बजरी पर बाइक फिसलने के बाद अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी।

    3. राहुल कुमार परिवार का इकलौता बेटा था, मां को नहीं बताया।

    जागरण संवाददाता, बिश्नाह। जम्मू के बिश्नाह से रोजी-रोटी कमाने के लिए बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रियल एरिया जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल कुमार पुत्र सेवा राम निवासी वार्ड चार बिश्नाह के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और इलाके में शोक की लहर है।

    जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार सुबह 10 बजे हुआ, जब राहुल कुमार रोज की तरह मोटरसाइकिल पर बिश्नाह से बाड़ी ब्राह्मणा की ओर जा रहा था। कोठी मोड़ से आगे सड़क पर पड़ी बजरी के कारण उसका मोटरसाइकिल फिसल गया और वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में राहुल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

    स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

    मानसिक रूप से अस्वस्थ मां को नहीं दी मौत की खबर

    राहुल कुमार परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई था। उसने इंजीनियरिंग कर रखी थी और बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रियल एरिया में काम करता था। स्वजनों के अनुसार उसकी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, इसलिए उन्हें अभी तक बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। परिवार में राहुल की मौत की खबर से मातम पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार राहुल के शव का पोस्टमार्टम वीरवार को किया जाएगा, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    खबरें और भी