अमनराथ यात्रा 2026: महादेव के दर्शन कर धन्य हुए बाबा सनातन गिरि, 14वीं यात्रा पूरी होने पर जताई खुशी
कटड़ा के मधुवन आश्रम के बाबा सनातन गिरि महाराज ने अपनी 14वीं अमरनाथ यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की, पहलगाम से जाकर बालटाल से लौटे। ...और पढ़ें

महादेव के दर्शन कर धन्य हुए बाबा सनातन गिरि (जागरण फोटो)
HighLights
बाबा सनातन गिरि ने 14वीं अमरनाथ यात्रा पूरी की
पहलगाम से यात्रा कर बालटाल मार्ग से लौटे
यात्रा को मन की खुशी और धन्य अनुभव बताया
जागरण संवाददाता, जम्मू। वर्षा के कारण बाबा अमरनाथ यात्रा स्थगित है, लेकिन जो साधु संत यात्रा पर गए थे वे लौट चुके हैं। कटड़ा के मधुवन आश्रम के बाबा सनातन गिरि महाराज ने भी हाल ही में बाबा अमरनाथ जी के दर्शन किए हैं। यह उनकी 14वीं यात्रा थी और वे हर साल यात्रा पर जाते हैं। इस बार उन्होंने पहलगाम मार्ग से यात्रा की और बालटाल मार्ग से लौटे।
बाबा सनातन गिरि ने कहा कि बाबा अमरनाथ जी की यात्रा से मन की खुशी प्राप्त होती है। गुफा के दर्शन को अपने लिए धन्य बताया और कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि उन्होंने समय पर यात्रा पूरी कर ली।
उन्होंने सभी को सलाह दी कि हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार बाबा अमरनाथ यात्रा के दर्शन करने चाहिए। उन्होंने कामना की कि मौसम में जल्द सुधार आए ताकि यात्रा फिर से शुरू हो सके।