Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amarnath Yatra 2024: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 11वां जत्था रवाना, अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु टेक चुके हैं मत्था

    By Agency Edited By: Rajiv Mishra
    Updated: Mon, 08 Jul 2024 01:20 PM (IST)

    Amarnath Yatra 2024 श्री अमरनाथ धाम के दर्शन के लिए सोमवार को तड़के 3 बजे 218 वाहनों में श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना हो गया। 29 जून से शुरू हुई अ ...और पढ़ें

    अमरनाथ यात्रा के लिए आज 11वां जत्था रवाना (फाइल फोटो)
    अमरनाथ यात्रा के लिए आज 11वां जत्था रवाना (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. श्रद्धालुओं का 11वां जत्था सुबह 3 बजे 218 वाहनों में हुआ रवाना
    2. पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में टेका था मत्था
    3. 29 जून को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी

    पीटीआई, जम्मू। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, 5,800 से अधिक तीर्थयात्री सोमवार को दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचे अमरनाथ गुफा मंदिर के दो बेस कैंपों के लिए जम्मू से रवाना हुए। 29 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। मिली जानकारी के मुताबिक गुफा में मत्था टेकने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या दो लाख से अधिक हो गई है।

    बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 11वां जत्था रवाना

    अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ कर्मियों की सुरक्षा में पांच हजार से अधिक तीर्थयात्रियों का 11वां जत्था सुबह 3 बजे 218 वाहनों में बालटाल और पालगाम के बेस कैंपों के लिए रवाना हुआ।

    उन्होंने कहा कि 3,941 तीर्थयात्रियों ने अपनी यात्रा के लिए 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग को चुना जबकि बाकी ने छोटे लेकिन 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना।

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी! अमरनाथ यात्रियों के लिए अब पोनी-एबुलेंस सेवा भी शुरू, श्रद्धालुओं के स्‍वास्‍थ्‍य में नहीं आएगी कोई कमी

    52 दिनों तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

    इसके साथ ही, 28 जून को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद से अब तक कुल 62,265 तीर्थयात्री जम्मू बेस कैंप से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। 52 दिवसीय यात्रा औपचारिक रूप से 29 जून को कश्मीर के दो बेस कैंपों से शुरू हुई थी। यह 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में मत्था टेका था।

    यह भी पढ़ें- Jammu News: अमरनाथ यात्रा से लौटे जबलपुर के श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

    खबरें और भी