Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • hockey
LIVE BLOG

India vs Wales Hockey World Cup 2026 Highlights: वर्ल्ड कप के पहले मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत, वेल्‍स को 3-1 से हराया

India vs Wales Hockey Highlights: हॉकी विश्‍व कप की आज से शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम अपने पहले मैच में वेल्‍स को 3-1 से हराया।

By Rajat Gupta Sat, 15 Aug 2026 06:43 PM (IST)
भारतीय हॉकी टीम।

भारतीय हॉकी टीम।

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। India vs Wales Hockey Highlights: बैक टू बैक ओलिंपिक मेडल अपने नाम कर चुकी भारतीय मेंस हॉकी टीम ने शनिवार को वेल्स (India vs Wales) के खिलाफ अपने विश्‍व कप (Hockey World Cup 2026) अभियान की शुरुआत की। भारत ने अपने पहले मैच में वेल्‍स को 3-1 से हराया। भारत को 5 पेनल्‍टी कॉर्नर मिले और टीम ने 2 गोल किए। भारत की ओर से कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 और संजय ने 1 गोल किया।

15 Aug 20266:10:28 PM

India vs Wales Live: भारत ने जीता मुकाबला

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का भारत ने जीता के साथ आगाज किया। भारत ने अपने पहले मैच में वेल्‍स को 3-1 से हराया। भारत की ओर से कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 और संजय ने 1 गोल किया। वहीं वेल्‍स की ओर से वेल्‍श ने इकलौता गोल किया। 

15 Aug 20266:08:46 PM

India vs Wales Live: वेल्‍स को मिला पहला गोल

वेल्‍स की ओर से पहला गोल आ गया है। वेल्श ने यह गोल किया। चौथे क्‍वार्टर में गहमागहमी हुई। ऐसा लगा कि भारत के गोलकीपर ने इसे रोक लिया है, लेकिन वेल्स ने किसी तरह गेंद को वापस हासिल किया और गोल कर दिया। अंपायर को यह पक्का करने के लिए वीडियो चेक करना पड़ा कि गेंद लाइन के पार गई थी या नहीं। यह कन्फर्म हो गया कि सीटी बजने से पहले ही गेंद अंदर चली गई थी।

15 Aug 20265:46:53 PM

India vs Wales Live: तीसरे क्‍वार्टर में आया गोल

तीसरे क्‍वार्टर में भारत को एक और पेनल्‍टी कॉर्नर मिला। भारत ने इसका पूरा फायदा उठाया और 3-0 की बढ़त बना ली। भारत की ओर से कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने 42वें मिनट में बढ़त दिलाई। उन्होंने गोलकीपर के बाईं ओर एक जोरदार और नीची ड्रैग-फ्लिक मारकर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। यह मैच में उनका दूसरा गोल है। इतना ही नहीं विश्‍व कप में यह उनका 8वां गोल है। पिछले विश्‍व कप में उन्‍होंने 6 गोल किए थे। वह टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के दूसरे सबसे ज्‍यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

15 Aug 20265:32:34 PM

India vs Wales Live: हाफ टाइम का खेल समाप्‍त

दूसरे क्‍वार्टर का खेल भी समाप्‍त हो गया है। दूसरे 15 मिनट में कोई गोल नहीं हुआ। दोनों टीमों के लिए मौके तो बने पर यह गोल में तब्‍दील नहीं हो पाए। हाफ टाइम तक भारत के पास 2-0 की बढ़त है। अब दूसरे हाफ का खेल बचा है।
पहले हाफ में भारत को 4 पेनल्‍टी कॉर्नर मिले। भारत का कन्‍वर्जन रेट 50 प्रतिशत है। भारत तब मुश्किल में पड़ते-पड़ते बचा जब वेल्स के फॉरवर्ड प्रिचर्ड एक बड़ा मौका चूक गए। भारत ब्रेक के बाद फिर से कंट्रोल हासिल करना चाहेगा।

15 Aug 20265:20:57 PM

India vs Wales Live: दूसरे क्वार्टर का खेल जारी

एमस्टेलवीन में दूसरा क्वार्टर शुरू हो गया है। भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। वे इससे गोल करने के करीब भी पहुंचे, लेकिन डिफ्लेक्शन की वजह से ऐसा नहीं हो सका।
18वें मिनट में वेल्स के पास गोल का अंतर कम करने का मौका था, लेकिन उन्होंने एक बहुत अच्छा मौका गंवा दिया। जैक प्रिचर्ड को एक शानदार पास मिला और उन्होंने गोलकीपर मोहित को छकाने में कामयाबी भी हासिल की, लेकिन वे गेंद को गोल की दिशा में नहीं भेज पाए।

15 Aug 20265:07:32 PM

India vs Wales Live: भारत 2-0 से आगे

पहले क्‍वार्टर का खेल अब समाप्‍त हो गया है। यह पूरी तरह से भारत के नाम रहा। भारत ने इस क्‍वार्टर में 2 गोल दागे। संजय राणा ने पहला गोल दागाकर भारत का खाता खोला। भारत ने पेनल्टी कॉर्नर का पूरा फायदा उठाया। 25 साल के संजय अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।
11वें मिनट में मिले पेनल्‍टी कॉर्नर पर कप्‍तान हरमनप्रीत ने गोल किया और भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। भारतीय कप्‍तान ने गोलकीपर टोबी रेनॉल्ड्स-कॉटरेल को छकाते हुए एक शानदार ड्रैग फ्लिक किया।

15 Aug 20264:57:53 PM

India vs Wales Live: कप्‍तान ने किया दूसरा गोल

पहले ही क्‍वार्टर में भारत को दूसरा गोल मिल गया है। इस बार कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह थे। 'सरपंच साहब' ने 11वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। उनका सिग्नेचर ड्रैग-फ्लिक और भारत के लिए दूसरा गोल। भारत 2-0 से आगे है। 

15 Aug 20264:52:18 PM

India vs Wales Live: 7वें मिनट में आया गोल

कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह मैदान से बाहर थे। इस बीच भारत को 7वें मिनट में पहला पेनल्‍ट कॉर्नर मिला। हालांकि, यह गोल में तब्‍दील नहीं हो पाया। इसके बाद 8वें मिनट पर संजय ने गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। संजय ने पहले क्वार्टर में भारत के लिए पहला गोल किया। भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले और संजय ने दूसरे को गोल में बदल दिया। 

15 Aug 20264:47:28 PM

India vs Wales Live: चौथा विश्‍व कप खेल रहे

भारतीय प्‍लेयर मंदीप और मनप्रीत चौथा विश्‍व कप खेल रहे हैं। दोनों जालंधर के मीठापुरा गांव से आते हैं। इसे हॉकी की नर्सरी भी कहा जाता है। पूर्व कप्‍तान परगट सिंह भी यहीं से आते हैं। 

15 Aug 20264:39:26 PM

India vs Wales Live: पहले क्‍वार्टर का खेल शुरू

भारत और वेल्‍स के बीच पहले क्‍वार्टर का खेल शुरू हो गया है। भारतीय टीम नई ऑरेंज जर्सी में तो वेल्‍स ब्‍लैक जर्सी में मैदान पर उतर चुकी है। राष्‍ट्रगान के बाद मुकाबले की शुरुआत हुई। 

15 Aug 20264:34:40 PM

India vs Wales Live: हेड टू हेड

भारतीय हॉकी टीम और वेल्‍स के बीच 5 बार टक्‍कर हुई है। इस दौरान भारत ने 4 मैच जीते हैं। वहीं 1 मुकाबला ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ है। 

15 Aug 20264:32:45 PM

India vs Wales Live Score: नई जर्सी का डेब्यू

भारतीय हॉकी टीम आज पहली बार अपनी नई ऑरेंज जर्सी में खेलेगी। जब ये जर्सी सामने आई थी, तो इसे लेकर काफी बहस और विवाद हुआ था। पूर्व कप्तान विरेन रास्किन्हा ने नीले रंग से ऑरेंज रंग में बदलाव पर सवाल उठाए थे। हालांकि, बाद में यह साफ किया गया कि जर्सी का रंग इसलिए बदला गया क्योंकि नीली जर्सी नीले टर्फ (मैदान) से मेल खा रही थी।

 

The Indian Men’s Team is World Cup ready. 🏑🏆

The FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 starts TODAY. And the first challenge awaits 🆚 Wales 🔥

📺 Star Sports Select 2 (SD+HD) + Khel & JioHotstar + DD Sports (DD Free Dish)
⏰ 4:30 pm IST#HockeyIndia #IndiaKaGame… pic.twitter.com/cz0NKV9dI3

— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 15, 2026
15 Aug 20264:20:27 PM

Hockey World Cup 2026: शुरुआती 11 

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, संजय, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, सुमित, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक।

 

THE STARTING XI FOR INDIAN MEN’S TEAM’S WORLD CUP OPENER IS HERE! 🇮🇳🏑

India begin their FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 campaign against Wales in Pool D at Amstelveen. 🔥

📺 Star Sports Select 2 (SD+HD) + Khel & JioHotstar + DD Sports (DD Free Dish)
⏰ 4:30 pm… pic.twitter.com/Z833fHtW5C

— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 15, 2026

 

15 Aug 20264:05:26 PM

India vs Wales Live: भारतीय मेंस हॉकी टीम

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, आदित्य लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक। 

15 Aug 20263:42:57 PM

Hockey World Cup 2026: लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

हॉकी विश्‍व कप 2026 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar एप पर देख सकते हैं। वहीं टीवी पर Star Sports Select 2 (SD+HD), Star Sports Khel और DD Sports (DD Free Dish) चैनलों पर भी लाइव मैच देख पाएंगे।

15 Aug 20263:41:49 PM

India vs Wales Live: 1975 में जीता था मेडल

8 बार के ओलिंपिक विजेता भारत ने इकलौता विश्व कप 1975 में जीता था। कुआलालम्पुर में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। इससे पहले भारतीय टीम ने 1971 में कांस्य और 1973 में सिल्‍वर मेडल पर कब्‍जा जमाया था। 51 साल से भारतीय टीम मेडल के लिए तरस रही है।

15 Aug 20263:40:44 PM

India vs Wales Live Score: लाइव ब्‍लॉग 

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आप सभी पाठकों का स्‍वागत है। हॉकी विश्‍व कप की आज से शुरुआत हो चुकी है। 30 अगस्त तक यह टूर्नामेंट संयुक्त रूप से वेवरे (बेल्जियम) और अम्स्टेलवीन (नीदरलैंड) में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने पहले मैच में वेल्‍स से टकराएगी। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्‍लॉग में मिलने वाली हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us