विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hockey World Cup 2026: 51 साल का सूखा खत्म करने उतरेगा भारत, पहले मैच में वेल्स से जंग; जानें कब, कहां और कैसे देखें Live?

Updated: Fri, 14 Aug 2026 05:32 PM (IST)

कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपना दूसरा वर्ल्ड कप जीतने के 51 साल के इंतजार को खत्म करने की कोशिश करेगी।

भारतीय हॉकी टीम

भारतीय हॉकी टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। हॉकी विश्व कप 2026 का 15 अगस्त से आगाज हो रहा है। 30 अगस्त 2026 तक यह टूर्नामेंट संयुक्त रूप से वेवरे (बेल्जियम) और अम्स्टेलवीन (नीदरलैंड) में खेला जाएगा। पहले ही दिन भारतीय टीम का सामना वेल्‍स से होगा। यह मैच वैगनर हॉकी स्टेडियम, अम्स्टेलवीन में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसान शाम 4:30 बजे शुरू होगा।

51 साल का सूखा खत्‍म करना होगा

कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपना दूसरा वर्ल्ड कप जीतने के 51 साल के इंतजार को खत्म करने की कोशिश करेगी। इससे पहले टीम ने एक बार 1975 में यह खिताब जीता था। हरमनप्रीत सिंह 2026 FIH वर्ल्ड कप में उसी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं जिस पर पहले एक भारतीय कप्तान अजीत पाल सिंह चले थे।

2 विश्‍व कप में कप्‍तानी की

अजीत पाल ने 1971 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी। फिर 1975 में कप्तान के तौर पर वापसी की और टीम को खिताब जिताया। हरमनप्रीत ने 2023 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी, अब दूसरे वर्ल्ड कप में भी टीम की कमान संभालेंगे और ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे। मनदीप सिंह और मनप्रीत सिंह अपना चौथा हॉकी वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं। मनप्रीत ने भारत के लिए सबसे ज्‍यादा 417 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है।

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी। भारत में हॉकी वर्ल्ड कप के मैच Star Sports Select 2 (SD+HD), Star Sports Khel और DD Sports (DD Free Dish) टीवी चैनलों पर भी लाइव दिखाए जाएंगे।

  • पूल A: नीदरलैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान।
  • पूल B: बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया।
  • पूल C: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका।
  • पूल D: भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेल्स।

भारतीय मेंस हॉकी टीम

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, आदित्य लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक।

यह भी पढ़ें- 'यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता', 51 साल का सूखा खत्म करने को बेताब हैं मनप्रीत सिंह; किया बड़ा एलान

यह भी पढ़ें- क्या 51 साल का सूखा खत्म करेगी टीम इंडिया? विश्व कप से पहले श्रीजेश ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, दी ये अहम सलाह