Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • hockey
LIVE BLOG

India vs Japan, Hockey Asia Cup 2025 Highlights: भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत सिंह ने दागे 2 गोल

India vs Japan, Hockey Asia Cup 2025 Highlights: बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 खेला जा रहा है। हॉकी एशिया कप 2025 के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम ने जापान को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिया है।

By Rajat Gupta Sun, 31 Aug 2025 05:05 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs JPN Highlights: बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 खेला जा रहा है। हॉकी एशिया कप 2025 के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम ने जापान को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिया है।

भारत की ओर से कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 और मनदीप सिंह ने 1 गोल किया। वहीं जापान के कोसी कावाबे ने 2 गोल किए। इससे पहले भारत ने चीन को मात दी थी। इस मैच में कप्‍तान हरमनप्रीत ने 3 गोल दागे थे। 

31 Aug 20255:05:55 PM
India vs Japan Live: भारत की लगातार दूसरी जीत

 भारतीय टीम का हॉकी एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को भारत ने जापान को 3-2 से हराया। यह भारतीय हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने चीन को हराया था।

31 Aug 20254:58:13 PM
India vs Japan Live: कप्‍तान को यलो कार्ड

 भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह को 58वें मिनट में यलो कार्ड मिला। इसका मतलब है कि अब वह गेम खत्‍म होने तक बाहर रहेंगे।

31 Aug 20254:57:09 PM
India vs Japan Live: चीन का दूसरा गोल

 चौथे क्‍वार्टर के खत्‍म होने से पहले चीन ने वापसी की। 58वें मिनट में चीन ने गोल दाग दिया। कोसी कावाबे और चीन का यह दूसरा गोल है।

31 Aug 20254:37:54 PM
India vs Japan Live: तीसरे क्‍वार्टर का शानदार अंत

 तीसरे क्‍वार्टर के अंत में कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल दाग दिया। क्‍वार्टर खत्‍म होने से 4 सेकंड पहले उन्‍होंने यह गोल किया। 45 मिनट का खेल समाप्‍त होने के बाद भारत 3-1 से आगे है।

31 Aug 20254:28:57 PM
India vs Japan Live: तीसरे क्‍वार्टर में जापान की वापसी

 मुकाबले में जापान की गोल की तलाश अब खत्‍म हो गई है। 37वें मिनट में कोसी कावाबे ने गोल दागा। अब जापान टीम 1-2 से पीछे है।

31 Aug 20254:24:02 PM
India vs Japan Live: तीसरे क्‍वार्टर का खेल शुरू

 तीसरे क्‍वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। भारत की पकड़ मैच पर मजबूत है। हरमनप्रीत सिंह की कप्‍तानी वाली टीम 2-0 से आगे चल रही है।

31 Aug 20254:11:41 PM
IND vs JPN Live Update: पहले हाफ का खेल खत्‍म

 हाफ टाइम का खेल सामप्‍त हो गया है। भारत के पास 2-0 की बढ़त है। दूसरे क्‍वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। इस दौरान जापान को 3 और भारत को 1 पेनल्‍टी कॉर्नर मिला। हालांकि, दोनों ही टीम इसे गोल में तब्‍दील नहीं कर पाईं।

31 Aug 20254:05:05 PM
IND vs JPN Live Update: जापान को मिले पेनल्टी कॉर्नर

 जापान अपने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्‍दील करने के लिए वाकई जूझ रहा है। जापान को लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वे गोल नहीं कर पाए। ड्रैगफ्लिकर अब तक जापान के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, वे सही तरीके से ट्रैप करने और अच्छे शॉट लगाने में नाकाम रहे हैं।

31 Aug 20254:01:39 PM
IND vs JPN Live Update: अमित को मिला ग्रीन कार्ड

 दूसरे क्‍वार्टर में भारत और जापान के प्‍लेयर्स के बीच जबरदस्‍त जंग देखने को मिली। हालांकि, कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई है। 22वें मिनट में भारत के अमित रोहिदास को ग्रीन कार्ड मिला।

31 Aug 20253:54:45 PM
IND vs JPN Live Update: पहले क्‍वार्टर का खेल समाप्‍त

 पहले 15 मिनट का खेल समाप्‍त हो गया है। भारतीय टीम ने जापान पर 2-0 की बढ़त बना रखी है। इस क्‍वार्टर के तीसरे मिनट में मनदीप सिंह ने फील्‍ड गोल किया। वहीं 5वें मिनट में कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागा। 11वें मिनट में जापान को पेनल्‍टी कॉर्नर मिला। हालांकि, वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। गोलकीपर कृष्ण पाठक ने शानदार बचाव किया।

31 Aug 20253:41:38 PM
IND vs JPN Live Update: हरमनप्रीत सिंह ने दागा गोल

 पहले क्‍वार्टर में भारत की पकड़ मजबूत हो गई है। मनदीप के बाद कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया है। पेनल्टी कॉर्नर की झड़ी लगने के बाद भारत ने आखिरकार गोल कर दिय। कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार ड्रैग फ्लिक से गोल किया।

31 Aug 20253:37:53 PM
IND vs JPN Live Update: मनदीप सिंह ने दागा गोल

 मुकाबले के चौथे ही मिनट में मनदीप सिंह ने भारत का खाता खोल दिया। उन्‍होंने कई डिफेंडरों के बावजूद संयम बनाए रखा और शानदार गोल किया। भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही फील्‍ड गोल की तलाश खत्‍म हुई। पिछले मैच में भारत को कोई फील्‍ड गोल नहीं मिला था।

31 Aug 20253:31:56 PM
India vs Japan Live Score update: ग्रीन कार्ड मिला

 पहले क्‍वार्टर की शुरुआत में ही जापान के यामातो कावाहरा को ग्रीन कार्ड मिला। मैच के दूसरे ही मिनट में उन्‍हें ग्रीन कार्ड दिखाया गया है। ऐसे में अब उन्‍हें 2 मिनट मैदान के बाहर बैठना होगा।

31 Aug 20253:29:11 PM
India vs Japan, Hockey Asia Cup 2025 Live: मुकाबला शुरू

 भारत और जापान के बीच मुकाबाल शुरू हो गया है। दोनों ही टीम अपना पहला-पहला मैच जीतकर आ रही हैं। ऐसे में दोनों के हौसले बुलंद हैं।

31 Aug 20253:21:38 PM
IND vs JPN Live Update: भारत की शुरुआती 11

 कृष्ण पाठक (गोलकीपर), अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्‍तान), सुमित, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, मनदीप सिंह, सुखजीत, अभिषेक, संजय।

All set for the PUSHBACK! 👊#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumSeHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/eO4n6XqHfw

— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 31, 2025

31 Aug 20252:34:43 PM
IND vs JPN Live Update: कैसे देखें मुकाबला

 भारत और जापान के बीच एशिया कप 2025 हॉकी मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मुकाबले की लाइव स्‍ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी।

31 Aug 20252:19:07 PM
IND vs JAP Live Update: जापान टीम

 रायकी फुजीशिमा, युतो हिगुची, कोसी कावाबे, यामातो कावाहरा, युसुके कावामुरा, नारू किमुरा, किशो कुरोदा, काजुमासा मात्सुमोतो, केन नागायोशी, योसेई ओबा, शोगो सासाकी, रयोसुके शिनोहारा, काइतो तनाका, सेरेन तनाका, कीता वतनबे, ह्योता यामादा, शोता यामादा, कोजी यामासाकी, मनाबू यामाशिता, ताकाशी योशिकावा।

31 Aug 20252:18:48 PM
India vs Japan, Hockey Asia Cup 2025 Live: भारतीय टीम

 सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्‍तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, कृष्ण पाठक, सूरज करकेरा, मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद।

31 Aug 20252:18:34 PM
India vs Japan Live Score update: लाइव ब्‍लॉग

 दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। हॉकी एशिया कप 2025 के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम का सामना जापान से होने जा रहा है। अपने पहले मैच में भारत ने चीन को हराया था। इस मैच में कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने 3 गोल दागे थे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us