IND vs CHN Hockey Live Score: 'सरपंच साहब' की सेना ने किया कमाल, चीन की 'दीवार' तोड़ हासिल की जीत
India vs China Live Hockey Updates: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और चीन का मुकाबला खेला गया। मैच में टीम इंडिया ने 5-2 से जीत हासिल की।

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs China Hockey Live Updates: भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का मुकाबला ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला गया। मैच में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने 5-2 से जीत हासिल की। हालांकि, चीन ने भी शानदार खेल दिखाया लेकिन सरपंत साहब की सेना ने कमाल करते हुए जीत दर्ज की। टीम इंडिया के लिए सुखजीत सिंह और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो-दो गोल दागे। उनके अलावा जुगराज सिंह ने भी एक गोल किया।
IND vs CHN Live score: भारत ने जीता मुकाबला
भारत और चीन के बीच जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। मैच में चीन ने शुरुआती समय में शानदार खेल दिखाया लेकिन भारतीय टीम ने 5-2 से जीत हासिल की। टीम इंडिया की ये एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश को 13-0 से हराया था। भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने दो-दो गोल किए। इन दोनों के अलावा जुगराज सिंह ने भी एक गोल किया।
IND vs CHN Live score: जुगराज सिंह ने दागा गोल
चीन के खिलाफ चौथे क्वार्टर में भारत ने एक और गोल दाग दिया है। भारत को खेल के 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। टीम इंडिया के लिए जुगराज सिंह ने कमाल का शॉट लगाते हुए गोल दाग दिया। इसी के साथ अब भारत की बढ़त 5-2 हो गई है।
IND vs CHN Live Hockey Score Today: चौथा क्वार्टर हुआ शुरू
भारत और चीन का मुकाबला अब आखिरी चरण में पहुंच चुका है। तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 4-2 से बढ़त बनाए रखी है। अब आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम शानदार खेल दिखाकर मुकाबले को अपने नाम करना चाहेगी।
IND vs CHN Live Hockey Score Today: तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त
भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने 4-2 से चीन पर अपनी बढ़त बना रखी है। तीसरे क्वार्टर में भारत ने दो, जबकि चीन ने एक गोल दागा।
India vs China Hockey Goal Update: चीन ने दागा दूसरा गोल
भारत के खिलाफ 4-1 से पिछड़ने के बाद तीसरे क्वार्टर में चीन ने वापसी की है। चीन के लिए चेंग चोंगकॉन्ग ने दूसरा गोल दागा। खेल के 36वें मिनट में चीन को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसका फायदा उन्होंने उठाया। चोंगकॉन्ग ने गोल दागकर स्कोर को 4-2 कर दिया है।
India vs China Hockey Goal Update: सुखजीत सिंह ने दागा गोल
चीन के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के मुकाबले में सुखजीत सिंह ने भारत के लिए अपना दूसरा गोल दागा। उन्होंने खेल के 34वें मिनट में शानदार गोल दागा और भारत की बढ़त को 4-1 कर दिया है। तीसरे क्वार्टर में ये भारत का दूसरा गोल है। इससे पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पोनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा।
India vs China Hockey Live Updates: हरमनप्रीत सिंह ने दागा गोल
तीसरे क्वार्टर के शुरुआती समय में ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए एक और गोल दाग दिया है। ये उनका इस मैच का दूसरा गोल है। खेल के 31वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और सरपंच साहब ने उसका भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने गोल दागकर भारत को 3-1 से बढ़त दिला दी है।
India vs China Hockey Live Updates: तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू
भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का मुकाबला ओलंपियन सुरजीत सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली है। अब तीसरे क्वार्टर में भी टीम इंडिया अपना दबदबा बनाए रखना चाहेगी।
Asian Champions Trophy IND vs CHN Live: पहले हाफ का खेल समाप्त
भारत और चीन के बीच ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने पहले क्वार्टर में सुखजीत सिंह के गोल से 1-0 की बढ़त बनाई थी। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में चीन को पेनल्टी कॉर्नर मिला और यांग पेंग के गोल से उन्होंने स्कोर को बराबर कर दिया। भारत को एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह इस बार नहीं चूके। ऐसे में पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक भारत ने चीन पर 2-1 की बढ़त बना ली है।
Asian Champions Trophy IND vs CHN Live: हरमनप्रीत सिंह ने दागा गोल
चीन ने खेल के 26वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला था, जहां यांग पेंग ने गोल दागकर स्कोर को 1-1 से बराबर किया था। इसके बाद भारत को 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने खुद जिम्मा संभाला। उन्होंने गोल दागकर भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी।
IND vs CHN Live score: चीन ने की वापसी
चीन ने भारत के खिलाफ पहले क्वार्टर में गोलरहित रहने के बाद दूसरे क्वार्टर में पहला गोल दागा। इसी के साथ उन्होंने स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया है। चीन को 26वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और पेंग ने गोल दाग टीम की वापसी कराई।
IND vs CHN Live score: पेनल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं कर सका भारत
भारत को 20वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह कमाल नहीं कर सके। चीन के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया और अपने मजबूत डिफेंड का एक बार फिर से बढ़िया उदाहरण पेश किया।
IND vs CHN Live Hockey Score Today: दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू
भारत और चीन के बीच खेले जा रहे मुकाबला का दूसरा क्वार्टर शुरू हो चुका है। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया लेकिन भारत सुखजीत सिंह के एक गोल की मदद से बढ़त हासिल की। अब दूसरे क्वार्टर में भी टीम इंडिया को शानदार खेल दिखाना होगा।
IND vs CHN Live Hockey Score Today: पहले क्वार्टर का खेल समाप्त
भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का मुकाबला ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। चीन ने शानदार खेल दिखाया लेकिन सुखजीत सिंह ने उनके डिफेंड को तोड़ते हुए गोल कर दिया और टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई।
India vs China Hockey Live Updates: सुखजीत सिंह ने दागा गोल
चीन के डिफेंड को तोड़ते हुए आखिरकार 13वें मिनट में सुखजीत सिंह ने भारत के लिए पहला गोल दागा है। सुखजीत के गोल से भारत को 1-0 की बढ़त मिल गई है। उन्होंने एरियल पास को कलेक्ट किया और फिर उसे गोल में तब्दील कर दिया।
India vs China Hockey Live Updates: भारत-चीन का मुकाबला शुरू
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और चीन के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। हरमनप्रीत सिंह की टीम ने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल की थी और अब इस मैच में भी जीत दर्ज कर अपने लय को बरकरार रखना चाहेगी।
Asian Champions Trophy IND vs CHN Live: भारत की शुरुआती ग्यारह
चीन के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए भारत ने अपनी शुरुआती ग्यारह का एलान कर दिया है।
Team India are ready to take on China in their second match of the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 💪🏑 Here’s the lineup as the defending champions look to build on their dominant start! 🇮🇳🙌 India 🇮🇳 vs China 🇨🇳 🗓️ October 29 | 7 PM IST 📺 Watch Live on JioHotstar and Star Sports 2! 🌐 Stream on https://t.co/plntJTLWXP (outside the Indian subcontinent) #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 29, 2026
Asian Champions Trophy IND vs CHN Live: थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला
भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला जाना है। मैच की शुरुआत 7 बजे से होने वाली है।
IND vs CHN Live score: पांच बार की विजेता टीम इंडिया
भारतीय टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की पांच बार विजेता रही है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के साथ एक बार खिताब साझा किया है। अब तक इस टूर्नामेंट के कुल आठ संस्करण खेले जा चुके हैं और ये नौवां संस्करण खेला जा रहा है, जिसमें कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं।
IND vs CHN Live score: भारत ने जीता पहला मुकाबला
भारत ने अपने अभियान का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ किया था। टीम इंडिया ने उस मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की थी। भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से हराया और अब हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम चीन को पटखनी देना चाहेगी।
IND vs CHN Live score: लाइव ब्लॉग
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और चीन के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से होगी।
